Bihar, Muzaffarpur Election 2020 : जानिए क्यों, टिकट के लिए मारामारी के बीच मुजफ्फरपुर के एक जदयू प्रत्याशी ने सिंबल लौटाने का लिया निर्णय

Bihar Muzaffarpur Assembly Election 2020 पूर्व मंत्री तथा मीनापुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के प्रत्याशी बनाए गए मनोज कुमार कुशवाहा है। वे कुढ़नी विधानसभा से चुनकर जाते रहे हैं। पिछली बार भाजपा के केदार गुप्ता के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 10 Oct 2020 11:18 AM (IST) Updated:Sun, 11 Oct 2020 08:44 AM (IST)
Bihar, Muzaffarpur Election 2020 : जानिए क्यों, टिकट के लिए मारामारी के बीच मुजफ्फरपुर के एक जदयू प्रत्याशी ने सिंबल लौटाने का लिया निर्णय
पूर्व मंत्री मनोज कुमार कुशवाहा (बाएं ) और संभावित प्रत्याशी मनोज कुमार (दाएं)।

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Bihar, Muzaffarpur Assembly Election 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में हर दिन एक नया रंग देखने को मिल रहा। एक ओर जहां टिकट के दावेदार इससे वंचित होने पर अन्न त्यागने, निर्दल लड़ने , अनशन पर बैठने या फिर हंगामा खड़ा करते हैं, वहीं जदयू के एक प्रत्याशी ने अपना सिंबल सीएम नीतीश कुमार को सरेंडर करने का मन बना लिया है। ये कोई और नहीं वरन पूर्व मंत्री तथा मीनापुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के प्रत्याशी बनाए गए मनोज कुमार कुशवाहा हैं। वे कुढ़नी विधानसभा से चुनकर जाते रहे हैं। पिछली बार उन्हें भाजपा के केदार गुप्ता के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था। इस बार एनडीए गठबंधन में यह सीट भाजपा के खाते में गई है। क्योंकि वहां से उनका विधायक है।

 मनोज का कहना है कि मैं सिंबल सीएम नीतीश कुमार को वापस करने जा रहा हूं। मैंने हमेशा कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में राजनीति की है और वहीं करूंगा। यहां की जनता को छोड़कर हम दूसरे जगह नहीं जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट रूप से ऐसा कुछ नहीं बताया कि क्यों वे ऐसा करने जा रहे? सूत्रों के हवाले से सूचना आ रही है सिंबल मिलने के बाद मनोज कुशवाहा ने तीन-चार दिनों तक प्रचार भी किया। लेकिन, इस बीच क्षेत्र में कुशवाहा समाज का सम्मेलन हुआ, जिसमें क्षेत्र से बाहर के प्रत्याशी को स्वीकार नहीं करने की बात कही गई। कुढ़नी के प्रत्याशी को मीनापुर भेजने पर समाज में आक्रोश था। यह सूचना आलाकमान के पास भी गई। इसके बाद मजबूर होकर उन्होंने ऐसा करने का निर्णय लिया है। 

 पूर्व मंत्री मनोज कुमार सिंह उर्फ मनोज कुशवाहा ने मीनापुर से जदयू का सिंबल वापस कर दिया है। अब उनकी जगह उनके ही नाम के मनोज कुमार को सिंबल दिया जा रहा है। उन्हें पटना बुलाया गया है। सिंबल उस समय वापस किया गया जब मीनापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन कार्य शुरू हो चुका है। दूसरे चरण में यहां मतदान होगा।मालूम हो कि मनोज कुशवाहा कुढ़नी से जदयू के टिकट पर वर्ष 2010 में चुनाव जीते थे। इसके बाद मंत्री भी बने थे। पिछले विधानसभा चुनाव में वे भाजपा के केदार गुप्ता से चुनाव हार गए थे। इस वर्ष हो रहे चुनाव में कुढ़नी सीट भाजपा के कोटे में रही। इस कारण उन्हें मीनापुर से जदयू ने टिकट दिया। इसके बाद से मीनापुर के कुछ स्थानीय नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया। माना जा रहा है कि इसी विरोध को देखते हुए पार्टी की ओर से प्रत्याशी को बदला जा रहा है। इस बारे में मनोज कुशवाहा से बात नहीं हो सकी है। हालांकि, उनके कुढ़नी से मैदान में उतरने की बात कही जा रही है। 

 जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं जदयू के नए प्रत्याशी 

जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रहे मीनापुर के मुस्तफागंज निवासी प्रगतिशील किसान मनोज कुमार को मीनापुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू का सिंबल दिया जा रहा है। उनकी गिनती जैविक विधि व आधुनिक तरीके से खेती करने वाले एक सफल किसान के रूप में होती है। अमरूद,  लीची व सब्जियों की खेती उनकी खास पहचान है। वे बिहार विवि से  भूगोल स्नातकोत्तर में टाॅपर व गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं ।

chat bot
आपका साथी