बाहुबली अनंत के गढ़ में बोले CM नीतीश-इंटर पास करने पर छात्राओं को 25 हजार, बीए पास करने पर 50000 देंगे

Bihar Assembly Election 2020 बुधवार को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी एक्‍चुअल रैलियाें की शुरुआत कर दी है। बुधवार की उनकी अंतिम रैली बाहुबली अनंत सिंह के गढ़ मोकामा में हुई। आगे गुरुवार को भी उनकी चार रैलियां होनी हैं।

By Amit AlokEdited By: Publish:Wed, 14 Oct 2020 09:37 AM (IST) Updated:Wed, 14 Oct 2020 06:53 PM (IST)
बाहुबली अनंत के गढ़ में बोले CM नीतीश-इंटर पास करने पर छात्राओं को 25 हजार, बीए पास करने पर 50000 देंगे
जनता दल यूनाइटेड के अध्‍यक्ष एवं मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल तस्‍वीर।

पटना, जागरण टीम। Bihar Assembly Election 2020: बिहार में आज चुनावी रैलियों का दिन है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) भी अपने एक्‍चुअल चुनाव प्रचार (Actual Election Rally) की शुरुआत बांका के अमरपुर से की। इसके बाद उन्‍होंने भागलपुर व मुंगेर में चुनावी जनसभाएं कीं। मुख्‍यमंत्री की आज की अंतिम जनसभा बाहुबली विधायक व अनंत सिंह (Anant Singh) के गढ़ मोकामा (Mokama) में हुई । चुनाव प्रचार के दौरान जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी भी उनके साथ है। वे एक सभा में 40 मिनट का समय दे रहे हैं।

मोकामा मे नीतीश ने लोगों को अपने पुराने रिश्ते की खूब याद दिलायी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी चुनावी रैली के पहले दिन की आखिरी सभा शाम तीन बजे मोकामा विधानसभा क्षेत्र के घोसवरी डीह में की। आम तौर किसी इलाके से अपने रिश्ते की बात मुख्यमंत्री अपनी सभाों में कम किया करते हैै पर घोसवरी में उन्होंने अपना संबोधन ही पुराने रिश्ते की चर्चा के साथ शुरू की। मोकामा की बात पर उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की वजह से ही लोग मुझे जानते हैैं। मै थोड़े ही यह भूल सकता हूं। मैं पांच बार बाढ़ से सांसद रहा।

मुख्यमंत्री ने मोकामा से चुनाव लड़ रहे राजीव लोचन उर्फ अशोक बाबू के पिता वेंकटेेश बाबू की चर्चा छेड़ी और कहा कि भाजपा में रहते हुए भी उन्होंने मेरी मदद की थी। उनके यहां अटल बिहारी वाजपेयी आए थे। उन्होंने वेंकटेश बाबू से मेरे समर्थन पर सवाल किया क्योंकि भाजपा का प्रत्याशी भी मैदान में था। वेंकटेश बाबू ने मेरे लिए अटल जी का आशीर्वाद मांगा। तब अटल जी ने उन्हें कहा कि चलिए, जो कांग्रेस के प्रत्याशी को हरा दे उसे ही जीता दीजिए। स्कूल भवनों की बात करते हुए भी मुख्यमंत्री ने मोकामा टाल के एक किस्से को सुनाया। उन्होंने कहा कि एक सांसद के रूप में तब इलाके में घूम रहे थे। एक आठ साल का बच्चा उनके सामने आया और कहा- हम पढ़बै नय सर? गांव में स्कूल नहीं था। वह दृश्य आज तक मरे जेहन में है। स्कूल भवनों का बड़ी संख्या में निर्माण की प्रेरणा में वह।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने किसी भी इलाके की उपेक्षा नहीं की। टाल की एक-एक योजना पूरी हो गयी। मुख्यमंत्री की चुनावी सभा में महिलाों की मौजूदगी अधिक थी। उनके कुछ मुख्यमंत्री के संबोधन का वीडियो भी बना रहीं थी। मुख्यमंत्री ने महिलाों के स्वयं सहायता समूह के ताकत पर चर्चा कर यह बताया कि अगर अगली बार आए तो योजना यह है कि इंटर पास करने वाली बच्चियों को 25 हजार आैर बीए पास करने वाली को पचास हजार देंगे। हर खेत को पानी पहुंचाने के निश्च को भी समझाया। पति-पत्नी के 15 राज्य पर निशाना विकास दर और प्रति व्यक्ति आय के संदर्भ में हुआ। विधि-व्यवस्था में किस तरह का परिवर्तन हुआ है यह भी बताया। आखिर में जोरदार अंदाज में कहा-हम बिहार की संपत्ति बढ़ा रहे और कुछ लोग अपनी संपत्ति बढ़ा रहे। मेरा जीवन लोगों की प्रतिष्ठा के लिए समर्पित है।

बांका, भागलपुर व मुंगेर में बोले मुख्‍यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी जनसभाओं में कहा कि राज्य की आठ से 10 पंचायतों पर पशु अस्पताल खुलेंगे। पशुओं का इलाज मुफ्त में होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को सेवा से नहीं मेवा से मतलब होता है। ऐसे लोगों से बचने की जरुरत है। वे अमरपुर के सिहुड़ी मोड़ मैदान में अमरपुर विधान सभा क्षेत्र से जेडीयू उम्मीदवार जयंत राज के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग परिवार के लिए राजनीति करते हैं, जबकि वे बिहार के लिए करते हैं। मेरा परिवार ही बिहार है।

उन्‍होंने कहा कि गांव-गांव को सड़कों से जोड़ा जा रहा है। हर जिले में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं। कहा कि कोरोना काल में दूसरे प्रदेशों से 22 लाख लोगों को बिहार लाया गया है। सभी को प्रशिक्षित कर राज्य में ही रोजगार देने का काम किया जाएगा। कहा कि कोरोना से मौत पर मृतक के स्वजन को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है। राज्य में कोरोना की जांच में तेजी आई है। उन्होंने लोगों से जागरुक रहने की अपील की।

राज्य के 10 लाख युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया गया है। बिहार में 50 प्रतिशत महिलाओं व 20 प्रतिशत अतिपिछड़ों को आरक्षण दिया गया है। अनुसूचित जाति के लोगों को 10 लाख रुपये तक ऋण रोजगार के लिए दिए जा रहे हैं। इसमें 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज चार जनसभाएं

मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 10.30 बजे चुनाव प्रचार के लिए निकले। उनकी पहली चुनावी सभा बांका के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के बलुआ टीकर मैदान में हुई। दूसरी सभा सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के करगहिया स्थित देवी प्रसाद महतो हाई स्कूल मैदान में तो तीसरी मुंगेर के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए हवेली खड़गपुर के आरएसके मैदान में हुई। आज की आखिरी चुनावी सभा पटना के मोकामा विधानसभा क्षेत्र के घोसवरी डीह प्रखंड कार्यालय के सामने में शाम 03:05 बजे होगी।

गुरुवार को भी चार चुनावी सभाएं करेंगे सीएम नीतीश

मुख्‍यमंत्री गुरुवार को भी चार चुनावी सभाएं करेंगे। गुरुवार को वे चकाई विधानसभा क्षेत्र के लिए पैरा मटिहान में मध्य विद्यालय के मैदान, सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए अमरपुर में उच्चतर हाई स्कूल के मैदान, बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के लिए नीमी कॉलेज के मैदान शेखोपुर सराय तथा पालीगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए पालीगंज में हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

बाहुबली अनंत सिंह के गढ़ में गरजेंगे मुख्‍यमंत्री

बुधवार से मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सबसे महत्‍वपूर्ण जनसभा मोकामा में आरजेडी के बाहुबली प्रत्‍याशी अनंत सिंह के गढ़ में होगी। मोकामा में अनंत सिंह को टिकट देकर आरजेडी ने जेडीयू को कड़ी टक्कर देने की कोशिश की है। एक जमाने में अनंत सिंह को नीतीश कुमार का करीबी माना जाता था, लेकिन महागठबंधन के गठन के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दबाव में उन्‍हें जेडीयू ने बाहर का रास्‍ता दिखा दिया। हाल-हाल तक तेजस्‍वी यादव ने भी अनंत सिंह को बैड एलिमेंट कहा था। अब बदली राजनीति में अब तेजस्‍वी यादव ने उन्‍हें पार्टी का टिकट दिया है तो वे भी तेजस्‍वी को अगला मुख्‍यमंत्री बता रहे हैं।

आज की जनसभाएं, एक नजर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (जेडीयू)

बांका: अमरपुर

भागलपुर: सुल्तानगंज

मुंगेर: तारापुर

पटना: मोकामा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (आरजेडी)

वैशाली: हाजीपुर

डॉ. संजय जायसवाल और राधामोहन सिंह (बीजेपी)

बेतिया, मोतिहारी के चकिया, रक्सौल और आरा।

भूपेंद्र यादव

बाढ़, सीतामढी और फारबिसगंज।

उपमुख्‍ययमंत्री सुशील मोदी और सम्राट चौधरी (बीजेपी)

बड़हरा और वजीरगंज

नित्यानंद राय (बीजेपी)

समस्तीपुर के मोहिउद्दीनगर और हाजीपुर।

देवेंद्र फड़णवीस और मंगल पांडेय (बीजेपी)

राजनगर, मधुबनी, लहेरियासराय, दरभंगा।

chat bot
आपका साथी