Bihar Election 2020: तेजस्‍वी यादव के बेरोजगारी के दांव पर भाजपा ने कहा घर- घर पहुंचेगा युवाओं का विकास, मोदी के साथ

Bihar Assembly Election 2020 विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी पर सवाल खड़ा किया तो महज दो घंटे के अंदर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने तथ्यों के साथ पलटवार कर दिया। युवाओं की तरक्की और रोजगार के लिए संचालित केंद्र सरकार की 16 योजनाएं गिना डाली।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 05:28 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:28 PM (IST)
Bihar Election 2020: तेजस्‍वी यादव के बेरोजगारी के दांव पर भाजपा ने कहा घर- घर पहुंचेगा युवाओं का विकास, मोदी के साथ
भाजयुमो द्वारा तैयार बुकलेट का प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल विमोचन करते हुए ।

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Assembly Election 2020:  विधानसभा चुनाव घोषणा के बाद राजनीतिक दलों के बीच मुद्दों को लेकर वार-पलटवार का सिलसिला परवान चढऩे लगा है। रविवार को विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी पर सवाल खड़ा किया तो महज दो घंटे के अंदर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने तथ्यों के साथ पलटवार कर दिया। उन्होंने युवाओं पर फोकस बुकलेट का विमोचन कर तेजस्वी यादव को घेरा। 'युवाओं का विकास मोदी के साथ' नामक बुकलेट भाजपा युवा मोर्चा ने तैयार किया है।

15 वर्षो में कितनी नौकरी दी

जायसवाल ने सवाल किया कि राजद बताए कि 15 वर्षों की सरकार में कितने लोगों को नौकरी दी गई थी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी कार्यकाल के दौरान बेरोजगारी से संबंधित तमाम नाकामियां गिनाईं। कहा कि 2005 से अब तक बिहार के अंदर सत्ता में आने के बाद एनडीए सरकार ने युवाओं को सबसे ज्यादा रोजगार दिया है। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

ये रहे मौजूद

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने बुकलेट में संग्रहित सामग्री के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख, प्रदेश महामंत्री डॉ. संजीव चौरसिया, प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर और अखिलेश सिंह भी मौजूद थे।

बुकलेट में युवाओं के हित की योजनाओं का जिक्र 

बुकलेट में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा युवाओं के हित में लिए गए निर्णयों के बारे में विस्तार से बताया गया है। युवाओं की तरक्की और रोजगार के लिए संचालित केंद्र सरकार की 16 योजनाओं पर विस्तार से फोकस किया गया है। इसमें आत्म निर्भर बिहार के जरिए कैसे युवा रोजगार देने वाले बनेंगे, इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। प्रमुख योजनाओं से भविष्य में मिलने वाले लाभ और अब तक कितने लोगों को रोजगार मिला, इसकी जानकारी दी गई है।

यह भी देखें: RJD नेता तेजस्वी का वादा, RJD की सरकार बनी तो 10 लाख बेरोज़गारी युवाओं को नौकरियां देंगे

chat bot
आपका साथी