LIVE BLOG

HBSE Haryana Board 12th Result 2022 LIVE Updates: घोषित हुए हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे, इस लिंक से करें चेक, जानें आकड़े और टॉपर

HBSE Haryana Board 12th Result 2022 Live Updates: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कक्षा 12 की वार्षिक परीक्षाओं के परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। इसके बाद नतीजे देखने के लिए रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट, bseh.org.in पर एक्टिव किया गया।

Rishi SonwalPublish:Wed, 15 Jun 2022 12:39 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jun 2022 03:50 PM (IST)
HBSE Haryana Board 12th Result 2022 LIVE Updates: घोषित हुए हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे, इस लिंक से करें चेक, जानें आकड़े और टॉपर
HBSE Haryana Board 12th Result 2022 LIVE Updates: घोषित हुए हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे, इस लिंक से करें चेक, जानें आकड़े और टॉपर

Highlights

  • हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित
  • 87.08 फीसदी रहा रिजल्ट
  • रिजल्ट लिंक bseh.org.in पर एक्टिव

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Haryana HBSE 12th Result 2022 Live Updates: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) आज, 15 जून 2022 को कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बार की परीक्षाओं में 87.08 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। साथ ही, बीएसईएच द्वारा एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के बाद जारी विज्ञप्ति के अनुसार काजल ने टॉप किया है, जिन्हें 498 अंक मिले। परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, bseh.org.in पर एक्टिव किया गया है। इस लिंक के माध्यम से हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 को इस साल के परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 3.28 लाख छात्र-छात्राएं परिणाम देख सकते हैं।

15/06/2022
3:46:29 pm

BSEH 12th Result 2022: छात्राओं ने मारी बाजी

हरियाणा बोर्ड के आकड़ों के अनुसार इस बार की परीक्षाओं में छात्राएं उत्तीर्ण होने के प्रतिशत के मामले में छात्रों से आगे हैं। इस साल छात्राओं का उत्तीर्ण छात्रों से 6.55 फीसदी अधिक है।

15/06/2022
3:42:59 pm

Haryana Board 12th Result 2022: रोहतक की काजल ने किया टॉप

हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं में इस बार रोहतक की काजल ने टॉप किया है। उन्हे 498 अंक मिले, जो कि तीनो स्ट्रीम से सबसे अधिक है। इसके बाद जींद की मुस्कान और कुरक्षेत्र की साक्षी दोनो दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर हिसार की श्रुति और पलवल की पूनम हैं।

15/06/2022
3:40:12 pm

BSEH 12th Result 2022: हरियाणा 12वीं में 87.08 फीसदी पास

हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस साल की परीक्षाओं में नियमित परीक्षार्थियों में से 87.08 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए है। वहीं, स्वयंपाठी परीक्षार्थियों में 73.28 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए हैं।

15/06/2022
3:36:00 pm

HBSE 12th Result 2022: घोषित हुए हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे

हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित हुए। परीक्षार्थी नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से परिणाम देख सकते हैं।

एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक

15/06/2022
2:44:53 pm

BSEH 12th Result 2022: अब शाम 5 बजे घोषित होंगे नतीजे

हरियाणा 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा का समय बदल दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नतीजों की घोषणा अब शाम 5 बजे की जाएगी।

15/06/2022
2:35:04 pm

HBSE 12th Result 2022: प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है शुरू

हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द ही शुरू होगी।

15/06/2022
2:19:41 pm

HBSE Class 12 Result 2022: एक बार में ऐसे देखें नतीजे

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा परिणाम को एक बार में देखने के लिए छात्रों को रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करते समय इस फिर से जांच लेना चाहिए। कई बार परीक्षार्थी जल्दबाजी में गलत रोल नंबर भरकर सबमिट कर देते हैं।

15/06/2022
2:11:44 pm

Haryana Board 12th Result 2022: इस बार जारी होगी टॉपर लिस्ट

हरियाणा बोर्ड द्वारा कक्षा 12 परीक्षाओं के नतीजों के अंतर्गत इस बार अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची भी जारी की जाएगी। बता दें कि पिछले वर्ष परीक्षाएं रद्द होने से टॉपर लिस्ट जारी नहीं हुई थी।

15/06/2022
2:03:31 pm

HBSE 12th Result 2022: जान लें स्क्रूटिनी के नियम

हालांकि, छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें पहले दिए अंक रद्द कर दिए जाएंगे और फिर से जांच या फिर से मूल्यांकन में मिले अंकों को ही अंतिम माना जाएगा।

15/06/2022
1:54:52 pm

Haryana Board 12th Result 2022: कम अंक आने पर ये हैं विकल्प

यदि किसी छात्र या छात्रा के हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 में कम अंक आते हैं तो वे अपना कॉपियों की फिर से जांच या फिर से मूल्यांयन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर किए जा सकेंगे।

15/06/2022
1:43:40 pm

BSEH 12th Result 2022: मार्क्स से असंतुष्ट छात्रों भी दे सकते हैं सप्लीमेंट्री एग्जाम

इसके अतिरिक्त ऐसे सभी छात्र-छात्राओं जो कि बीएसईएच 12वीं रिजल्ट 2022 में विभिन्न विषयों के अंकों से असंतुष्ट होते हैं तो वे भी सप्लीमेंट्री एग्जाम में सम्मिलित हो सकेंगे।

15/06/2022
1:28:15 pm

HBSE 12th Result 2022: एक या दो विषय में फेल छात्र दे सकेंगे सप्लीमेंट्री एग्जाम

हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 में सभी छात्र-छात्राएं जिन्हें एक या दो विषय में कम अंक आने के चलते अनुत्तीर्ण घोषित किया जाता है, वे बीएसईएच द्वारा बाद में आयोजित किए जाने वाले सप्लीमेंट्री एग्जाम भी सम्मिलित हो सकेंगे।

15/06/2022
1:17:02 pm

Haryana Board 12th Result 2022: सभी स्ट्रीम के लिए घोषित होंगे परिणाम

एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे तीन लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सभी स्ट्रीम (साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स, आदि) के नतीजे आज, 15 जून 2022 को एक साथ घोषित किए जाएंगे।

15/06/2022
1:05:33 pm

Haryana Board HBSE 12th Result 2022 Updates: 3.28 लाख छात्र-छात्राओं के है इंतजार

हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार राज्य के 3.28 छात्र-छात्राओं को है, जो कि इस बार की परीक्षाओं मे सम्मिलित हुए थे। बता दे कि यह संख्या रेगुलर और ओपने दोनो कटेगरी के स्टूडेंट्स की है।

15/06/2022
12:48:10 pm

Haryana Board HBSE 12th Result 2022 Updates: बोर्ड चेयरमैन ने दी जानकारी

हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 को आज 15 जून 2022 को घोषित किए जाने की जानकारी पहले से साझा किए जाने के बाद बोर्ड के चेयरमैन ने आज इसकी घोषणा दोपहर 2.30 बजे किए जाने के अपडेट साझा किए। इसके लिए बीएसईएच द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।

15/06/2022
12:40:19 pm

Haryana Board HBSE 12th Result 2022 Updates: इन स्टेप में देखें हरियाणा 12वीं रिजल्ट

औपचारिक तौर पर घोषणा के बाद परीक्षार्थियों को अपने परिणाम चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद रिजल्ट सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर छात्रों को अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी छात्रों को सेव कर लेनी चाहिए। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।

chat bot
आपका साथी