केजरी के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, कहा- 'राम नाम सत्य है, सीएम मस्त है'

केजरीववाल सरकार का एक साल पूरा होने पर कांग्रेस ने दिल्ली सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। कांग्रेस पहले भी कह चुकी है कि केजरीवाल सरकार के एक साल पूरा होने पर वह इस दिन को छलावा दिवस के रुप में मनाएगी।

By Amit MishraEdited By: Publish:Sat, 13 Feb 2016 01:39 PM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2016 08:39 AM (IST)
केजरी के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, कहा-  'राम नाम सत्य है, सीएम मस्त है'

नई दिल्ली। केजरीववाल सरकार का एक साल पूरा होने पर कांग्रेस ने दिल्ली सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। कांग्रेस पहले भी कह चुकी है कि केजरीवाल सरकार के एक साल पूरा होने पर वह इस दिन को छलावा दिवस के रुप में मनाएगी।

'आप' के 30 विधायक दागी- अजय माकन

गौरतलब है कि 14 फरवरी के केजरीवाल सरकार का एक वर्ष पूरा हो रहा है लेकिन उससे पहले शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार के खिलाफ अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कांग्रेस यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान सीएम केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी भी की।

देखें तस्वीर

दिल्ली में है ब्लेम गेम वाली सरकार: शीला दीक्षित

केजरीवाल सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी सरकार पर हमला बोला है। शीला दीक्षित ने कहा कि दिल्ली में भ्रम एवं अराजकता का माहौल है। उन्होंने कहा यहां हर वक्त ब्लेम गेम की राजनीति चल रही है, उन्होंने कहा शासन करने व नारे लगाने में फर्क होता है।

देखें तस्वीर

chat bot
आपका साथी