रेप के आरोप में फंसे BJP नेता हरक सिंह रावत, असम की महिला ने लगाया आरोप

उत्तराखंड के भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत नए विवाद में फंस गए हैं। दिल्ली की 32 साल की महिला ने उन पर रेप का आरोप लगाया है।

By Amit MishraEdited By: Publish:Sat, 30 Jul 2016 12:50 PM (IST) Updated:Sun, 31 Jul 2016 07:57 AM (IST)
रेप के आरोप में फंसे BJP नेता हरक सिंह रावत, असम की महिला ने लगाया आरोप

नई दिल्ली [जेएनएन]। उत्तराखंड के भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत नए विवाद में फंस गए हैं। दिल्ली की 32 साल की महिला ने उन पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि 2 साल पहले रावत ने उनके साथ रेप किया। सफदरगंज पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। रावत हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं।

Delhi: Woman filed rape case against BJP leader Harak Singh Rawat last night, with Safdarjung Police. FIR has been registered in the matter.

— ANI (@ANI_news) July 30, 2016

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में महिला का बयान दर्ज किया जा रहा है। इस मामले में आगे हरक सिंह रावत से भी पूछताछ की जाएगी। शिकायत करने वाली महिला असम की बताई जा रही है। रावत के साथ विवादों का पुराना नाता रहा है। 2 साल पहले उन पर एक महिला ने उत्तराखंड में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच फिलहाल जारी है।

chat bot
आपका साथी