मंडुआडीह एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे

जासं,नई दिल्ली : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार रात मंडुआडीह एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Dec 2017 12:22 AM (IST) Updated:Fri, 29 Dec 2017 12:22 AM (IST)
मंडुआडीह एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे
मंडुआडीह एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे

जासं,नई दिल्ली : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार रात मंडुआडीह एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना रात करीब साढ़े दस बजे उस समय हुई जब ट्रेन संख्या -12582 प्लेटफार्म संख्या-13 से रवाना हो रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन के रवाना होते ही तेज आवाज हुई। लोग डर के चलते नीचे उतरे तो देखा कि पीछे के डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इसके बाद प्लेटफार्म पर हड़कंप मच गया। लोग यहा-वहा दौड़ने लगे। तत्काल बाकी डिब्बों से भी लोग उतरने लगे। ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए और लोगों को शात कराया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। लोग अधिकारियों से उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था करने की भी गुजारिश करते दिखे।

chat bot
आपका साथी