प्रेमी का साथ पाने के लिए मां ने बेटी के साथ क्या किया...पढ़ें खबर

अंधविश्वास के फेर में पड़कर सौतेली मां ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी को नहर में फेंक दिया। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भीअब तक बच्ची का शव नहीं मिला है।

By Amit MishraEdited By: Publish:Tue, 03 May 2016 05:28 PM (IST) Updated:Wed, 04 May 2016 07:32 AM (IST)
प्रेमी का साथ पाने के लिए मां ने बेटी के साथ क्या किया...पढ़ें खबर

सोनीपत। अंधविश्वास के फेर में पड़कर सौतेली मां ने अपनी बेटी को ही मौत के घाट उतार दिया। एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी अब तक बच्ची का शव बरामद नहीं हो सका है। शव को तलाशने में पुलिस गोताखोरों की मदद ले रही है। आरोपी महिला का नाम सुुनीता है। सुनीता अपने प्रेमी का साथ चौथे जन्म में भी पाना चाहती थी और इसीलिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर दी।

गिरफ्त में आरोपी

पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर चुकी है। सौतेली मां व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर किया है। दोनों ने ही पुलिस पूछताछ में बच्ची को नहर में धक्का देकर मारने की बात कबूली है।

GB रोड का सच, जिस्म बेचने के बाद भी मयस्सर नहीं दो वक्त की रोटी

चौथे जन्म की कहानी

पुलिस के मुताबिक मृतक बच्ची की सौतेली मां और उसका प्रेमी दोनों ही मानते थे कि उनका जन्म-जन्म का साथ रहा है। दोनों यह भी समझते थे कि वो पिछले तीन जन्म से साथ रह रहे हैं, अब चौथे जन्म में भी दोनों को साथ रहना है। बच्ची अक्सर दोनों के मिलन में बाधा बनती थी, इसीलिए दोनों ने 10 साल की तन्नू को मौत के घाट उतार दिया।

आंटी ने रची साजिश, बहला-फुसलाकर किशोरी के साथ किया घिनौना काम

पढ़ें पूरा मामला

26 अप्रैल को पिता रविंद्र ने अपनी 10 वर्षीय बेटी तन्नू के की गुमशुदकी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो एक के बाद एक हैरान करने वाले खुलासे हुए। पिता कि शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि तन्नू का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि उसकी सौतेली मां ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची थी।

गर्भवती होने पर बोली पीड़िता, शादी का झांसा देकर किया गया दुष्कर्म

जांच में यह भी पता चला कि लापता बच्ची की हत्या गायब होने के दिन ही हो गई थी। तन्नू की सौतेली मां के प्रेमी ने मुरादाबाद के पास से गुजरने वाली गंगनहर में उसे धक्का दे दिया था। प्रेमी ने बच्ची की सौतेली मां सुनीता के कहने पर वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस की गिरफ्त में 'रॉबिन हुड', अमीरों से लूटी रकम को गरीबों में बांट देता था राजन

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

सौतेली मां ने पुलिस को बच्ची के गायब होने की जो कहानी सुनाई थी, आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज से मेल नही खा रही थी। इसी आधार पर पुलिस ने बच्ची की सौतेली मां के मोबाइल नंबरो को भी खंगाला ,जिसमें पुलिस टीम को कई संदिग्ध नंबर मिले। इसी बीच पुलिस को यह भी पता चला कि महिला के अतिक उर रहमान नाम के शख्स के साथ भी अवैध संबंध हैं। पूछताछ के दौरान महिला टूट गई और पुलिस के सामने पूरा सच उगल दिया।

chat bot
आपका साथी