नहीं रहे आजाद हिंद फौज के सिपाही मवासी राम

नेताजी सुभाषचंद्र बोस के आह्वान पर आजाद हिंद फौज के सिपाही मवासी राम इस दुनिया में नहीं रहे। 102 वर्ष की उम्र में कल उनका गुड़गांव में निधन हुआ।

By Edited By: Publish:Wed, 04 May 2016 08:54 PM (IST) Updated:Thu, 05 May 2016 08:59 AM (IST)
नहीं रहे आजाद हिंद फौज के सिपाही मवासी राम

गुड़गांव, जागरण संवाददाता। आजाद हिंद फौज के जांबाज सिपाही रहे मानेसर के नजदीक गांव खोह निवासी वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी मवासी राम का बुधवार को निधन हो गया। वे 102 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव मे ही पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

मवासी राम अपने पीछे परिवार में दो पुत्र जो कि फौजी हैं, चार पुत्रियां, दो पौत्र तथा दो परपौत्र छोड़ गए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से गुड़गांव उलारी के एसडीएम सुशील सारवान ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सारवान के साथ मानेसर की तहसीलदार मीतू धनखड़, नायब तहसीलदार सकल्प कुमार भी उपस्थित थे। हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने एसीपी अजीत सिह की अगुवाई में स्वतत्रता सेनानी को सलामी दी।

मवासी राम का जन्म वर्ष 1914 में हुआ और 1939 मे अंग्रेजो की सेना मे भर्ती होकर वह जापान पहुंचे। वहां वे नेताजी सुभाषचंद्र बोस के आह्वान पर आजाद हिंद फौज (आइएनए) में शामिल हो गए।

chat bot
आपका साथी