स्मृति ईरानी को मिली अस्‍पताल से छुट्टी

करीब नौ दिनों से गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को बृहस्पतिवार दोपहर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्मृति ईरानी अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले स्मृति से मिलने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

By Amit MishraEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2015 08:26 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2015 08:36 PM (IST)
स्मृति ईरानी को मिली अस्‍पताल से छुट्टी

गुड़गांव। करीब नौ दिनों से गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को बृहस्पतिवार दोपहर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्मृति ईरानी अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले स्मृति से मिलने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अस्पताल पहुंची।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री को त्वचा से जुड़ी परेशानी थी जिसके चलते उनकी माइनर सर्जरी की गई थी। इलाज प्लास्टिक सर्जरी विशेषज्ञ डा. राकेश खजांची के देखरेख में चल रहा था। हालांकि दो दिन में ही केंद्रीय मंत्री स्वस्थ हो गई थी लेकिन सावधानी वश उन्हें अस्पताल के वीआईपी रूम में रखा गया था। पिछले दो दिनों से वह अस्पताल से ही मंत्रालयों की जरूरी फाइल देखने के बाद उन पर हस्ताक्षर कर रहीं थीं।

ये भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अस्पताल में भर्ती, वहीं किया फाइलों पर दस्तखत

chat bot
आपका साथी