रोडरेज में हत्या के आरोपितों के स्केच जारी

यमुनापार में एक हफ्ते में रोडरेज में दो युवकों की हत्या के मामले अब तक अनसुलझे है। पहली वारदात पांडव नगर में रविवार रात योगेश चौधरी (22) के साथ हुई थी। जबकि दूसरी वारदात अगले ही दिन सोमवार रात गीता कॉलोनी में कार सवार सुशील चौहान (34) के हुई। दोनों की हत्या मामले में पुलिस अब तक किसी भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं पाई है। इस बीच गीता कॉलोनी पुलिस ने तीन आरोपितों के स्केच जारी कर दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Dec 2018 10:08 PM (IST) Updated:Thu, 13 Dec 2018 10:08 PM (IST)
रोडरेज में हत्या के आरोपितों के स्केच जारी
रोडरेज में हत्या के आरोपितों के स्केच जारी

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : यमुनापार में एक हफ्ते में रोडरेज में दो युवकों की हत्या के मामले अब तक अनसुलझे हैं। पहली वारदात पांडव नगर में रविवार रात योगेश चौधरी (22) के साथ हुई थी। जबकि दूसरी वारदात सोमवार रात गीता कॉलोनी में कार सवार सुशील चौहान (34) के हुई। दोनों हत्या मामले में पुलिस अब तक किसी भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं पाई है। इस बीच गीता कॉलोनी पुलिस ने तीन आरोपितों के स्केच जारी कर दिए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपितों के पास मेहरून रंग की एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल है। इन तीनों संदिग्धों में से दो के चेहरे पर कट के निशान भी हैं। पुलिस ने आरोपितों की जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखने आश्वासन दिया है। आशंका है कि तीनों आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं। इस वजह मामले की जांच में गांधीनगर सबडिवीजन के दोनों थानों को लगाया गया है। साथ ही वारदात के समय मृतक सुशील के साथ मौजूद तीनों युवतियों और अन्य दो युवक अश्विनी और कार्तिक से भी पूछताछ की जा रही है। सुशील के परिजन इस मामले में उसके साथियों पर ही शक जता रहे हैं। उन्हें आशंका है कि रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है।

हालांकि पुलिस उपायुक्त मेघना यादव रंजिश की बात से इन्कार कर रही हैं। उनका कहना है कि अभी तक की जांच में यह रोडरेज की ही बात सामने आई है।

उधर, पांडव नगर में योगेश पर गोली चलाने वाले आरोपित की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में आई थी, लेकिन पुलिस न तो आरोपित और न ही उसकी कार तक पहुंच पाई है। कार में दो से तीन लोगों के होने की आशंका थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है। इससे पहले न्यू अशोक नगर में शनिवार को एक महिला का शव मिला था। उसकी गला रेतकर की गई थी। इस मामले में भी पुलिस अब तक खाली हाथ है।

chat bot
आपका साथी