पुरानी दिल्ली में दिखा व्यापक असर

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : पेट्रोल पंपों की हड़ताल का पुरानी दिल्ली में व्यापक असर दिखा। प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Oct 2018 09:12 PM (IST) Updated:Mon, 22 Oct 2018 09:12 PM (IST)
पुरानी दिल्ली में दिखा व्यापक असर
पुरानी दिल्ली में दिखा व्यापक असर

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : पेट्रोल पंपों की हड़ताल का पुरानी दिल्ली में व्यापक असर दिखा। पुरानी दिल्ली में लोग दिनभर खुले पेट्रोल पंप की तलाश में दिखे। अधिकतर लोगों को हड़ताल की जानकारी नहीं थी। इस कारण हड़ताल ज्यादा परेशान करने वाला साबित हुआ। घर से ऑफिस के लिए निकले लोग जब पुरानी दिल्ली स्थित पेट्रोल पंपों पर पहुंचे तो वहां हड़ताल का पोस्टर देख परेशान हो उठे। ऐसे में दिनभर दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहन चालक पेट्रोल की तलाश में इधर-उधर घूमते रहे। इस दौरान कुछ दोपहिया वाहन चालक बाइक व स्कूटी में धक्का मारते हुए भी दिखे।

::::::::

निषाद राज मार्ग मार्ग पर लगी रही भीड़

पुरानी दिल्ली में अधिकतर पेट्रोल पंप बंद रहे तो दरियागंज के पास निषादराज मार्ग पर खुले एकमात्र पंप पर लोगों की भीड़ लगी रही। यह पेट्रोल पंप एक पेट्रोलियम कंपनी द्वारा संचालित होता है जो हड़ताल में शामिल नहीं था। इसके खुले होने की जानकारी जैसे-जैसे फैली, वैसे ही यहां पर वाहन चालकों की भीड़ बढ़ती चली गई। लोग एक दूसरे से फोन व वॉट्सएप से जानकारी मिलने पर यहां यहां पहुंच रहे थे। पेट्रोल पंप संचालक गौरव सिंह ने कहा कि जिस तरह अन्य राज्यों ने पेट्रोल व डीजल पर वैट कम किया है। इसी प्रकार दिल्ली सरकार को भी वैट कम करना चाहिए। प्रतिक्रियाएं

chat bot
आपका साथी