DDCA घोटाला: जेटली को राहत, कोर्ट में पेशी से मिली छूट

अरुण जेटली ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के छह नेताओं के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस किया था। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बुधवार को जेटली को व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी है।

By Amit MishraEdited By: Publish:Wed, 03 Feb 2016 06:03 PM (IST) Updated:Thu, 04 Feb 2016 07:37 AM (IST)
DDCA घोटाला: जेटली को राहत, कोर्ट में पेशी से मिली छूट

नई दिल्ली। अरुण जेटली ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के छह नेताओं के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस किया था। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बुधवार को जेटली को व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी है।

AAP नेताओं के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस करने वाले अरुण जेटली ने DDCA में उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों के कागजात उपलब्ध कराए जाने के लिए याचिका दी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। फिलहाल कोर्ट किसी को समन भेजने से पहले सबूत रिकॉर्ड कर रहा है।

बयान दर्ज कराते समय जेटली ने कोर्ट ने कहा कि AAP नेताओं ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं। घोटाले के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने किसी से एक पैसा भी नहीं लिया। मामले की अगली सुनवाई 15 फरवरी को होगी।

chat bot
आपका साथी