महिला से दुर्व्यवहार में घिरे केजरीवाल के एक और विधायक, FIR दर्ज

साउथ ईस्ट दिल्ली के देवली इलाके के विधायक प्रकाश झारवाल पर महिला से छेड़छाड़ व बसूलकी काम पुलिस में दर्ज हो गया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 08 Jul 2016 09:13 AM (IST) Updated:Fri, 08 Jul 2016 09:53 PM (IST)
महिला से दुर्व्यवहार में घिरे केजरीवाल के एक और विधायक, FIR दर्ज

नई दिल्ली (जेएनएन)। आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक एक-एक कर कानूनी शिकंजे के घेरे में आते जा रहेे हैं। ताजा मामले में साउथ ईस्ट दिल्ली के देवली इलाके के विधायक प्रकाश जारवाल पर महिला से छेड़छाड़ व बसूलकी काम पुलिस में दर्ज हो गया है। प्रकाश जारवाल देवली विधानसभा से विधायक हैं।

मामला दो जून का है। एक महीने के बाद ग्रेटर कैलाश थाने की पुलिस ने दर्ज किया है। वहीं, विधायक प्रकाश जारवाल ने इसके लिए भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि सब भाजपा की चाल है और उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है।

जानें, इस वर्ष दिल्ली विश्वविद्याल छात्र संघ चुनाव क्यों नहीं लड़ रही AAP?

महिला का आरोप है कि वह पानी समस्या को लेकर विधायक प्रकाश के ग्रेटर कैलाश के दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर गई थी। महिला का कहना है कि वहां विधायक प्रकाश जारवाल ने उन्हें धक्का मारते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया। महिला का यह भी आरोप है कि इससे पहले विधायक के साथियों ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया और जान से मारने की धमकी दी थी।

केजरी के मंत्री का PM पर हमला, 'वही काम करेगा जो मोदी-मोदी चिल्लाएगा'

वहीं, भाजपा भी अरविंद केजरीवाल के आरोपी विधायक पर हमलावर हो गई है। दक्षिण दिल्ली भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी ने भी आम आदमी पार्टी को महिलाओं के साथ दुर्वयवहार करने वाली पार्टी करार दिया है।

PM मोदी के गृहराज्य जाएंगे केजरीवाल,बोले-'मुझे भगवान शिव ने बुलाया'

chat bot
आपका साथी