गिर रहा तापमान, दोपहिया चालक रखें ध्यान

मौसम इन दिनों रोजाना तेजी से करवट बदल रहा है। राजधानी में तापमान शाम से लेकर रात तक तेजी से नीचे जाने लगा है जिससे लाखों दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाइक और स्कूटी चालक सुबह तेज धूप देखकर निकलते हैं। ऐसे में लोग शर्ट और टीशर्ट पहनकर निकल रहे हैं जो उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। उधर डॉक्टरों का कहना है कि लोगों को अपने साथ एक बैग लेकर चलना चाहिए जिसमें गर्म कपड़ा (स्वेटर जैकेट आदि) रखनी चाहिए जिसका रात को दोपहिया पर चलते वक्त इस्तेमाल करना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 07:34 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 07:34 PM (IST)
गिर रहा तापमान, दोपहिया चालक रखें ध्यान
गिर रहा तापमान, दोपहिया चालक रखें ध्यान

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : मौसम इन दिनों रोजाना तेजी से करवट बदल रहा है। राजधानी में तापमान शाम से लेकर रात तक तेजी से नीचे जाने लगा है, जिससे लाखों दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाइक और स्कूटी चालक सुबह तेज धूप देखकर निकलते हैं, जो उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। उधर, डॉक्टरों का कहना है कि लोगों को अपने साथ एक बैग लेकर चलना चाहिए, जिसमें गर्म कपड़ा (स्वेटर, जैकेट आदि) रखना चाहिए, जिसका रात में इस्तेमाल करना चाहिए।

लोकनायक अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि इन दिनों तापमान दिन में करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, जो रात में घटकर 15 डिग्री सेल्सियस हो जाता है। वहीं, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर के बीच गिरता तापमान लोगों को बीमार कर सकता है। इससे दोपहिया बाइक सवारों को वायरल बुखार, सर्दी, खांसी, घुटनों का दर्द आदि की समस्या आ सकती है। उधर, डॉक्टर रक्षित शर्मा ने बताया कि लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों के साथ अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ानी होगी। इसके लिए लोगों को हल्दी वाला दूध, बादाम, काजू, मूंगफली, आदि चीजों का इस्तेमाल खाने में करना होगा। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से भी बाइक सवार को बचने के लिए मास्क और हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी