Yoga Day 2019 Live: दिल्ली-NCR के लोगों का आज धर्म बना योग, 10 लाख लोग जुटे

International Yoga Day 2019 पर शुक्रवार का दिन राष्ट्रीय राजधानी के लिए अभूतपूर्व है। राजपथ से लेकर राजधानी के विभिन्न पार्कों तक में तकरीबन 10 लाख लोग एक साथ योगाभ्यास कर रहे हैं।

By Edited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 10:43 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jun 2019 09:13 AM (IST)
Yoga Day 2019 Live: दिल्ली-NCR के लोगों का आज धर्म बना योग, 10 लाख लोग जुटे
Yoga Day 2019 Live: दिल्ली-NCR के लोगों का आज धर्म बना योग, 10 लाख लोग जुटे

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे भारत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार सुबह से योग किया जा रहा है। सूर्य देव ने अभी दस्तक भी नहीं दी थी कि शुक्रवार की सुबह चार बजे से ही पूरा दिल्ली एनसीआर योग के रंग में रंग गया। दिल्ली के साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, सोनीपत में भी जगह-जगह योग शिविर लगाए गए हैं, जहां पर योग के आसन कर रहे हैं। 

राजपथ से लेकर दिल्ली के विभिन्न पार्कों तक में तकरीबन 10 लाख लोग एक साथ योगाभ्यास कर रहे हैं। इसके लिए आयुष मंत्रालय, नगर निगम, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) व केंद्रीय विभागों के साथ ही भाजपा ने खास इंतजाम किए हैं।

दिल्ली का मुख्य आयोजन इंडिया गेट पर व सबसे बड़ा आयोजन लाल किले में हो रहा है। यहां एक साथ लगभग 50 हजार लोग योग कर रहे हैं। आयुष मंत्रालय द्वारा दिल्ली के आठ स्थानों पर योग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा सैकड़ों अन्य आयोजन हो रहे हैं। अकेले भाजपा द्वारा 300 स्थानों पर योग उत्सव का आयोजन किया गया है।

लाल क़िला में योगासन का विहंगम दृश्य। यहां, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के नेतृत्व में योग का आयोजन  हो रहा है  यहां ब्रह्माकुमारी के लोग भी योग कर रहे हैं। 

दिल्ली के राजपथ पर आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान ने भी योग दिया। 

दिल्ली के द्वारका इलाके में आयोग योग समारोह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने भी योगाभ्यास किया।

 

पूर्वी दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केशव चौक पर आयोजित योग शिविर में लोगों को संबोधित करते हुए संसद मनोज तिवारी ने कहा कि कुछ लोगों को लग रहा है कि हम आज दिखाने के लिए योगा कर रहे हैं तो हां हम दिखाने के लिए योग कर रहे हैं। हम रोज शिवजी की पूजा करते हैं, लेकिन जब शिवरात्रि आती है तो हम सभी समूह में पूजा करने मन्दिर जाते हैं। इसलिए आज विश्व योग दिवस के अवसर पर हम समूह में लोगों को दिखाने के लिए योग कर रहे हैं।

5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में 10 से अधिक केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय नेता व दिल्ली भाजपा के पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। अकेले प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में एक साथ एक समय पर अलग-अलग स्थानों पर करीब 3 लाख लोग योग कर रहे हैं।

इस तरह अलग-अलग संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शामिल लोगों के साथ पूरी दिल्ली में योग करने वालों की संख्या 10 लाख से ऊपर पहुंचने का अनुमान है।

कहां-कहां हैं केंद्रीय मंत्री व भाजपा के नेता
-भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय 6-ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग।
-रक्षा मंत्री राजनाथ सि‍ंह व नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी राजपथ पर। -केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत महावीर वाटिका, संगम विहार।
-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पूर्वी दिल्ली सांसद गौतम गंभीर व भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलजीत सि‍ंह चहल यमुना स्पो‌र्ट्स कॉम्पलेक्स में।
-केंद्रीय राज्यमंत्री पुरुषोत्तम भाई रूपाला, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सि‍ंह व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी घोंडा विधानसभा के यमुना खादर में।
-केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व दक्षिणी दिल्ली सांसद रमेश बिधूड़ी दादा देव ग्राउंड राजनगर में।
-केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय हौज खास विजय मंडल पार्क में। -केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान तालकटोरा गार्डन।
-रेल मंत्री पीयूष गोयल लोधी गार्डन में।
-स्वास्थ्य मंत्री व चांदनी चौक के सांसद डॉ. हर्षवर्धन कुदेसिया पार्क सिविल लाइंस में।
-केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी व दिल्ली प्रदेश महामंत्री रविंद्र गुप्ता रामजस खेल मैदान पटेल नगर में। -दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता और उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सांसद हंस राज हंस स्वर्ण जंयती पार्क सेक्टर-10 रोहिणी में।
-भाजपा नेता व कलाकार रवि किशन व मिजोरम प्रभारी पवन शर्मा द्वारका डिस्ट्रीक पार्क सेक्टर-10 में।
- प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया विवेकानंद पार्क, राजेंद्र नगर में।

लाल किला में 50 हजार लोग कर रहे योग
लाल किले में योग के आसनों की अद्भुत कदमताल दिख रहा है। आयुष मंत्रालय की सहभागिता से प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा यहां योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें 50 हजार से अधिक दिल्ली तथा आसपास के योग प्रेमी शामिल हुए हैं। भोर से यहां लोगों का जुटना शुरू हो गया था। इसमें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ विभिन्न धर्म संप्रदाय के विशिष्ट लोग भी योग कर रहे हैं।

दैनिक जागरण इस योगोत्सव का मीडिया पार्टनर है। समारोह सुबह 5 बजे से 8:30 बजे तक चलेगा। प्रवेश करने का समय 5 बजे से 5:30 बजे तक है। इस बार सभी धर्मो के प्रमुख लोगों को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। यहां लोगों का स्वागत तिलक लगाकर किया जाएगा। पीने का पानी का भी इंतजाम किया गया है।

लोगों को प्रवेश में कोई दिक्कत न हो इसके लिए तीन गेटों से प्रवेश की व्यवस्था होगी। वाहनों के पार्किग की भी व्यवस्था रहेगी। योगमय रहेगा राजपथ राजपथ योगमय रहेगा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सि‍ंह के नेतृत्व में करीब 15 हजार लोग एक साथ योग करेंगे।

सुरक्षा की दृष्टि से रात से ही रिफ्यूजी मार्ग और जनपथ मार्ग पर वाहनों का प्रवेश वर्जित है। गर्मी को देखते हुए यहां पानी और चाय की व्यवस्था की गई है। साथ ही उपहार स्वरूप टी-शर्ट भी दी जाएगी। लोगों की सुविधा का ख्याल रखते हुए यहां 40 से ज्यादा सचल शौचालय लगाए गए हैं। सात बड़ी स्क्रीन का प्रबंध किया गया है, जिसपर वह मंच के साथ रांची के आयोजन का भी लाइव टेलीकास्ट देख सकेंगे। रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 40 हजार लोगों के साथ योग करेंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी