क्या दिल्ली में भी UP की तरह बनने जा रहा एंटी रोमियो दस्ता, पुलिस बोली यह

कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस भी उत्तर प्रदेश जैसा एंटी रोमियो स्क्वॉड शुरू करने पर विचार कर रही है।

By JP YadavEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 11:44 AM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 08:59 PM (IST)
क्या दिल्ली में भी UP की तरह बनने जा रहा एंटी रोमियो दस्ता, पुलिस बोली यह
क्या दिल्ली में भी UP की तरह बनने जा रहा एंटी रोमियो दस्ता, पुलिस बोली यह

नई दिल्ली (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में रिकॉर्ड जीत के साथ मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ ने कमान संभालते ही महिला सुरक्षा के मद्देनजर एंटी रोमियो स्क्वॉड के लिए आदेश जारी कर दिए थे। इसका असर भी दिखा। सूबे के तमाम शहरों में एंटी रोमियों स्क्वॉड सड़कों पर नजर आने लगी। गर्ल्स स्कूल पार्क में पहरा, सड़कों पर गश्त के साथ योगी राज में सड़क छाप रोमियो और मनचलों को सबक सिखाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड का गठन किया गया है। 

वहीं यूपी से सटी देश की राजधानी दिल्ली में भी एंटी रोमियो स्क्वॉड गठित करने की अफवाह उड़ी है। कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस भी उत्तर प्रदेश जैसा एंटी रोमियो स्क्वॉड शुरू करने पर विचार कर रही है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इन अटकलों को खारिज किया है। इस बाबत दिल्ली पुलिस प्रवक्ता ने फिलहाल उत्तर प्रदेश जैसी किसी पहल से इनकार किया है।

विशेष पुलिस आयुक्त (अभियान) एवं दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता दीपेंद्र पाठक ने कहा कि फिलहाल ऐसे दस्ते का कोई प्रस्ताव नहीं है। दिल्ली पुलिस पहले से ही महिलाओं की सुरक्षा एवं पीछा करने के मुद्दे पर संवेदनशील है।

chat bot
आपका साथी