Delhi Weather/Rain News Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठंड; बारिश के मद्देनजर यलो अलर्ट भी जारी

Delhi Weather/Rain News Update भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बुधवार से मौसम फिर करवट लेगा और बारिश होने का भी अनुमान है। दरअसल एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बुधवार को बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है और ठंड भी बढ़ेगी।

By Jp YadavEdited By: Publish:Mon, 07 Feb 2022 07:52 AM (IST) Updated:Mon, 07 Feb 2022 09:52 AM (IST)
Delhi Weather/Rain News Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठंड; बारिश के मद्देनजर यलो अलर्ट भी जारी
Delhi Weather/Rain News Update: दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड; बारिश के मद्देनजर यलो अलर्ट भी जारी

नई दिल्ली,  आनलाइन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सोमवार को जहां ठिठुरन भरी ठंड से थोड़ी और राहत मिली तो कोहरा भी नदारद रहा। सोमवार सुबह से ही आसमान साफ है, जिससे धूप खिली हुई है। वहीं, सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके बाद मंगलवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। यानी सर्दी से और राहत मिलेगी और कोहरा भी लोगों को अधिक परेशान नहीं करेगा। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, बुधवार से मौसम फिर करवट लेगा और बारिश होने का भी अनुमान है। दरअसल, एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बुधवार को बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है और ठंड भी बढ़ेगी। इस दिन के लिए यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। बुधवाार को बारिश के बाद इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में तापमान भी गिरेगा और ठिठुरन भी वापस बढ़ेगी। कुल मिलाकर पूरे फरवरी महीने ठिठुरन भरी ठंड और धूप से राहत के बीच लुकाछिपी चलती रहेगी। 

वहीे, इससे पहले रविवार को लगातार बदलते मौसम के बीच रविवार को दिन भर चटक धूप खिली रही, जिससे दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के लोगों को ठिठुरन भरी ठंड से से भी राहत मिली और तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार को तो तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे राहत का सिलसिला बुधवार से पहले तक जारी रहेगा।

वहीं, शनिवार की तरह रविवार सुबह भी कोहरे ने परेशान किया। पालम व सफदरजंग दोनों ही जगह ²श्यता का स्तर प्रभावित रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 29 से 97 प्रतिशत रिकार्ड हुआ। नरेला रविवार को दिल्ली का सर्वाधिक ठंडा इलाका रहा जहां अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री जबकि न्यूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

chat bot
आपका साथी