दिल्‍ली में मौसम के तल्‍ख तेवर के बीच जारी हुआ येलो अलर्ट, शनिवार बना सीजन का सबसे गर्म दिन

दिल्‍ली में कोरोना के कहर के बीच मौसम के तेवर भी तल्‍ख होते जा रहे हैं। शनिवार को तो गर्मी काफी झुलसाने वाली रही।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 23 May 2020 07:24 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 09:59 AM (IST)
दिल्‍ली में मौसम के तल्‍ख तेवर के बीच जारी हुआ येलो अलर्ट, शनिवार बना सीजन का सबसे गर्म दिन
दिल्‍ली में मौसम के तल्‍ख तेवर के बीच जारी हुआ येलो अलर्ट, शनिवार बना सीजन का सबसे गर्म दिन

नई दिल्‍ली, जागरण संवाददाता। दिल्‍ली में कोरोना के कहर के बीच मौसम के तेवर भी तल्‍ख होते जा रहे हैं। शनिवार को तो गर्मी काफी झुलसाने वाली रही। शाम तक लोगों को गर्म हवा के थपेड़े से कोई राहत नहीं मिली। इसी बीच मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया वह और चिंता पैदा करने वाला है। इस सीजन में शनिवार को तापमान सबसे ज्‍यादा दर्ज किया गया। इस दिन 44.7 डिग्री तापमान पहुंच गया और इसके साथ ही मौसम विभाग का अलर्ट भी सामने आया। इसके अनुसार दिल्‍ली में मौसम के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि फिलहाल यहां हीट वेब जारी रहेगी।

सफदरजंग के पास लगे तापमान मापने वाले यंत्र में आज का तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री ज्‍यादा दर्ज किया गया है। आज दिल्‍ली में 44.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है जो इस सीजन में अभी तक का सबसे ज्‍यादा है।

वहीं यह भी बताया गया कि 2019 में भी 31 मई को 44.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वहीं 2018 की बात करें तो सफदरजंग के पास 45 डिग्री तापमान 27 मई को दर्ज किया गया था। इसके हिसाब से मई महीने में यह 2018 के बाद सबसे ज्‍यादा तापमान दर्ज किया गया है। वहीं अभी तक के सबसे ज्‍यादा तापमान की बात करें तो यह 29 मई 1944 में 47.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

इधर पालम में तापमान 45.6 डिग्री दर्ज किया जो सबसे ज्‍यादा था। यह तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री ज्‍यादा है। इस सीजन का सबसे अधिक तापमान पालम में आज शनिवार को दर्ज किया गया। वहीं पिछले साल इस मई के महीने में 31 तारीख को 46.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वहीं अभी तक के सबसे ज्‍यादा तापमान रिकॉर्ड की बात करें तो यह 1998 को 48.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

chat bot
आपका साथी