Independence Day 2019: स्वतंत्रता दिवस के दिन मौसम भी हुआ कूल-कूल, जानें बारिश का हाल

Weather Update बुधवार देर रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार को अहले सुबह तक होती रही। इससे आजादी के दिन मौसम काफी सुहावना हो गया है। हालांकि बारिश की संभावना है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Thu, 15 Aug 2019 07:31 AM (IST) Updated:Thu, 15 Aug 2019 07:31 AM (IST)
Independence Day 2019: स्वतंत्रता दिवस के दिन मौसम भी हुआ कूल-कूल, जानें बारिश का हाल
Independence Day 2019: स्वतंत्रता दिवस के दिन मौसम भी हुआ कूल-कूल, जानें बारिश का हाल

नई दिल्ली, जेएनएन। मौसम का मिजाज देखते हुए लग रहा है कि आजादी का जश्न बृहस्पतिवार को सुहाने मौसम के बीच मनाया जाएगा। हालांकि बुधवार देर रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार को अहले सुबह तक होती रही। 

दिन-भर छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार दिनभर बादल छाए रहेंगे, बीच-बीच में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। हालांकि बुधवार को दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी का माहौल रहा। लेकिन, दोपहर बाद विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश भी हुई।

गिरा तापमान
बुधवार को अधिकतम तापमान जहां सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश सुबह साढ़े आठ बजे तक 10.9 मि.मी. जबकि शाम साढ़े पांच बजे तक 4.8 मि.मी. रिकार्ड की गई। नमी का स्तर अधिकतम 97 फीसद जबकि न्यूनतम 67 फीसद दर्ज किया गया।

कई दिनों तक है बारिश की संभावना
स्काईमेट वेदर के मुताबिक मानसून ट्रफ इस समय दिल्ली के करीब चल रहा है। लिहाजा, अगले कई दिन तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। अगले सप्ताह से मौसम फिर करवट लेगा। जहां तक बृहस्पतिवार का पूर्वानुमान है तो दिन भर बादल छाए रहेंगे। गरज वाले बादल बनने और बारिश के भी आसार हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी