विजय देव 20 अप्रैल दोपहर तक बने रहेंगे दिल्ली के मुख्य सचिव

मुख्य सचिव देव 1987 बैच के एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश गोवा मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) से आइएएस हैं 23 नवंबर 2018 को इन्होंने दिल्ली के मुख्य सचिव का पदभार संभाला था। इन्हें 2023 में नाैकरी से उन्हें सेवानिवृत्त होना था जाे एक साल पहले नौकरी छोड़ देंगे।

By V K ShuklaEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 07:45 AM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 07:45 AM (IST)
विजय देव 20 अप्रैल दोपहर तक बने रहेंगे दिल्ली के मुख्य सचिव
केंद्र सरकार ने विजय देव के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन को स्वीकार किया।

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। आगामी अप्रैल में प्रस्तावित दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के साथ प्रशासन ने भी तैयारी तेज कर दी है। इसके मद्देनजर दिल्ली नगर निगमों के चुनाव कराने के लिए दिल्ली के मुख्य सचिव विजय कुमार देव को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।उनकी देखरेख में चुनाव संपन्न होंगे। चुनाव के लिए तैयारियां देव के नेतृत्व में हाेंगी। मुख्य सचिव के पद से विजय देव 20 अप्रैल काे सेवानिवृत्त होंगे। राष्ट्रपति की अनुमति पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनके स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन को स्वीकार कर लिया है। गृह मंत्रालय ने इस बारे में अधिसूूचना जारी कर दी है। जिसके अनुसार देव 20 अप्रैल को दोपहर तक मुख्य सचिव के पद पर बने रहेंगे। गृह मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा है कि विजय देव द्वारा गत 31 दिसंबर को किए गए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन को स्वीकार कर लिया गया है।

मुख्य सचिव देव 1987 बैच के एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) से आइएएस हैं, 23 नवंबर 2018 को इन्होंने दिल्ली के मुख्य सचिव का पदभार संभाला था। इन्हें 2023 में नाैकरी से उन्हें सेवानिवृत्त होना था जाे एक साल पहले नौकरी छोड़ देंगे। मगर चुनाव आयुक्त का पद मिलने पर 65 साल तक सरकारी सेवा में रह सकेंगे। उपराज्यपाल अनिल बैजल की अनुमति पर दिल्ली सरकार के शहरी विभाग विकास के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता द्वारा चुनाव आयुुक्त के पद पर नियुक्त के बारे में नवंबर में आदेश जारी कर दिया गया था।

आदेश के अनुसार उन्हें इस पद पर 21 अप्रैल से नियुक्त किया गया है। आदेश में कहा गया है कि देव छह वर्ष तक इस पद पर बने रहेंगे। देव प्रभावशाली नौकरशाह माने जाते हैं। वर्तमान कार्यकाल में दिल्ली सरकार के साथ बेहतर तालमेल रखने में सफल रहे हैं। उनकी केंद्र सरकार में सचिव स्तर की रैंक है। कुछ माह पहले इस पद पर उनकी पदोन्नति हो गई थी। पदोन्नति होने पर मुख्य सचिव के पद से वरिष्ठ आइएएस केंद्र सरकार में जाते रहे हैं। मगर देव ने ऐसा नहीं किया है।

दिल्ली नगर निगम के चुनाव में देरी के आसार

दिल्ली के तीनों नगर निगमों का गत चुनाव 23 अप्रैल 2017 को हुआ था, यानी इसी दिन मतदान हुआ था, इस हिसाब से आगामी 23 अप्रैल तक दिल्ली नगर निगम के लिए मतदान हो जाना चाहिए था। मगर देव की इस पद नियुक्ति 21 अप्रैल को हाेने जा रही है। देव के नेतृत्व में नगर निगम चुनाव होने हैं, उन्हें इसके लिए तैयारियां भी करानी है। इस हिसाब से माना जा रहा है दिल्ली के तीनों नगर निगमों के लिए चुनाव कुछ देरी से हाेने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी