दिल्ली में किशोरी को घर बुलाकर दोस्त ने किया दुष्कर्म, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

सुभाष प्लेस थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित पीडि़ता के पड़ोस में रहता है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 09:42 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 09:42 AM (IST)
दिल्ली में किशोरी को घर बुलाकर दोस्त ने किया दुष्कर्म, पीड़िता अस्पताल में भर्ती
दिल्ली में किशोरी को घर बुलाकर दोस्त ने किया दुष्कर्म, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उत्तर-पश्चिम जिला के सुभाष प्लेस थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित पीड़िता के पड़ोस में रहता है। उसने बहाने से अपने कमरे में बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब पीडि़ता के निजी अंग से ज्यादा खून बहने लगा तो वह उसे अस्पताल पहुंचा फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित इकबाल की पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ इलाके में रहती है। एक महीना पहले उसकी इलाके में रहने वाले इकबाल से परिचय हुआ था। दोनों में दोस्ती हो गई थी। पांच अगस्त की दोपहर किशोरी के परिजन अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। तभी आरोपित उसके घर पर आया और जरूरी बात करने के बहाने उसे अपने कमरे में ले गया। पीड़िता के मुताबिक कमरे में इकबाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान पीड़िता के निजी अंगों से काफी खून बहने लगा। जिसके बाद आरोपित उसे पास के अस्पताल में भर्ती करा वहां से फरार हो गया। बाद में अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पीड़िता के परिजनों और पुलिस को दी। इलाज के दौरान पीड़िता को 18 टांके आए हैं। घटना के बाद से वह बेहद डरी हुई है। पुलिस लगातार उसका काउंसिलिंग करा रही है।

दो भगोड़े ठग और एक लुटेरा गिरफ्तार

मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने भगोड़े घोषित किए गए दो ठग और एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। तीनों अलग-अलग मामलों में कोर्ट से भगोड़े घोषित किए गए थे। आरोपित ठग रघुवीर नगर दिल्ली निवासी नत्थू राम पर ठगी के पांच मामले दर्ज हैं। आरोपित अभिमन्यु उर्फ बड़का उत्तम नगर का रहने वाला है और वह लूट के मामले में भगोड़ा घोषित किया गया था। तीसरा आरोपित हरियाणा के सोनीपत के जहेड़ी का रहने वाला जोगिंदर है। उसने बैंक से ऋण लेने के बाद किश्त नहीं दी थी।

डीसीपी ईश सिंघल ने बताया कि नत्थू राम लोगों को सम्मोहित करने के बाद उनसे नकदी, जेवरात व अन्य सामान की ठगी करता था। मंदिर मार्ग थाने में दर्ज दो मामलों में उसे भगोड़ा घोषित किया गया था। वह लोगों को नकली नोट दिखाकर उनसे जेवरात भी ले लेता था। वह आनंद पर्वत क्षेत्र में अपनी ससुराल में परिवार के साथ छिपा था।

chat bot
आपका साथी