जानिए, तलाकशुदा दुलाली को दूसरे पति ने दिया दिल दहला देने वाल दुख

त्नी से हुए झगड़े के बाद उसने बच्चे की मुंह व नाक दबाकर हत्या कर दी। वह शव को बर्फ की फैक्ट्री में छिपाकर बदायूं भागने की फिराक में था

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Wed, 28 Jun 2017 10:13 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jun 2017 02:58 PM (IST)
जानिए, तलाकशुदा दुलाली को दूसरे पति ने दिया दिल दहला देने वाल दुख
जानिए, तलाकशुदा दुलाली को दूसरे पति ने दिया दिल दहला देने वाल दुख

नई दिल्ली [ जेएनएन ] । उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला महेश (32) तलाकशुदा दुलाली से प्रेम कर बैठा और दुलाली को उसके तीन वर्षीय बेटे सहित स्वीकार कर एक साल पहले शादी कर ली। शुरू में तो वह दुलाली के बेटे को अपने बेटे की तरह प्यार करता रहा, लेकिन कुछ समय बाद बच्चा पति-पत्नी के बीच बाधक बनने लगा। दुलाली का ध्यान बच्चे पर अधिक रहता था, जो महेश को खटकता था।

शनिवार को पत्नी से हुए झगड़े के बाद उसने बच्चे की मुंह व नाक दबाकर हत्या कर दी। वह शव को बर्फ की फैक्ट्री में छिपाकर बदायूं भागने की फिराक में था, लेकिन इसी बीच उसने इस जघन्य वारदात के बारे में अपने ममेरे भाई रिंकू को बता दिया। उससे घटना की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी को दबोच लिया। मामला उत्तर-पूर्वी जिले के करावल नगर इलाके का है। 

यह भी पढ़ेंः हनीमून पर पति को लेकर खुला सनसनीखेज राज, दुल्हन की बात सुन पुलिस भी चौंकी

जिला पुलिस उपायुक्त एके सिंगला ने बताया कि गत 25 जून की रात को पुलिस को सूचना मिली कि करावल नगर स्थित एक बर्फ की फैक्ट्री में तीन वर्षीय बच्चे का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फैक्ट्री में मौजूद दुलाली ने बच्चे की पहचान अपने बेटे अर्जुन के रूप में की।

दुलाली ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले गांव बसैला, बदायूं निवासी महेश से उसने दूसरी शादी की थी। पहले पति प्रताप से उसके दो बेटे थे। दस वर्ष का बेटा प्रताप के साथ रहता है, दूसरा बेटा अर्जुन उसके साथ रहता था। उसने बताया कि शनिवार रात को उसका महेश से झगड़ा हुआ था। अगले दिन सुबह छह बजे महेश अपने साथ अर्जुन को लेकर चला गया। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। उसने बच्चे व पति की काफी तलाश भी की, लेकिन जानकारी नहीं मिली।

शाम छह बजे महेश के ममेरे भाई रिंकू ने बताया कि महेश ने अर्जुन की हत्या कर दी है और उसका शव बर्फ फैक्ट्री में पड़ा है। बर्फ फैक्ट्री में ही महेश काम करता था। दुलाली के साथ रिंकू भी बर्फ फैक्ट्री पहुंचा और वहां से घटना की सूचना पुलिस को दी। बच्चे का शव बोरे से ढंका हुआ था। पुलिस ने आनंद विहार बस अड्डे पर महेश को दबोच लिया। वह बदायूं भागने की फिराक में था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी अक्सर अपने बच्चे की देखभाल में लगी रहती थी। बच्चे के चक्कर में वह उसे थोड़ा भी समय नहीं देती थी। जिसकी वजह से वह बच्चे से घृणा करने लगा। वह दुलाली से अपना बच्चा भी चाहता था, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी।

घटना के एक दिन पहले खाना नहीं बनाने की वजह से उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। उसने बच्चे की वजह से ही खाना नहीं बनाया था। इसके बाद उसने बच्चे की हत्या की साजिश रच डाली। सुबह में घुमाने के बहाने वह अर्जुन को बर्फ फैक्ट्री में ले गया। रविवार होने की वजह से फैक्ट्री के अंदर कोई स्टाफ नहीं था।

उसने मुंह व नाक दबाकर अर्जुन की हत्या कर दी और शव को बोरे से ढंक कर वहां से फरार हो गया। दिन में कई जगहों पर घूमने के बाद वह शाम को आनंद विहार बस अड्डा पहुंचा था। आरोपी को पुलिस ने कड़कडड़ूमा कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी