राहुल गांधी से मिले अरविंद केजरीवाल, सवाल कायम- क्या AAP-कांग्रेस में होगा गठबंधन

जिस तरह से केजरीवाल गठबंधन को लेकर प्रयास कर रहे हैं, इससे AAP और कांग्रेस के बीच समझौता हो सकता है। मगर केजरीवाल ने इससे इनकार किया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 10:15 AM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 10:18 AM (IST)
राहुल गांधी से मिले अरविंद केजरीवाल, सवाल कायम- क्या AAP-कांग्रेस में होगा गठबंधन
राहुल गांधी से मिले अरविंद केजरीवाल, सवाल कायम- क्या AAP-कांग्रेस में होगा गठबंधन

नई दिल्ली, जेएनएन। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच बुधवार शाम को हुई बैठक के बाद लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर फिर से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि जिस तरह से केजरीवाल गठबंधन को लेकर प्रयास कर रहे हैं, इससे AAP और कांग्रेस के बीच समझौता हो सकता है। मगर केजरीवाल ने इससे इनकार किया है। दोनों पार्टियों के बीच अंदरखाने गठबंधन को लेकर तैयार की जा रही रणनीति की अटकलों पर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्थिति साफ कर दी।

यह पूछे जाने पर कि गठबंधन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कितनी सहमति बनी है? केजरीवाल ने कहा कि अभी उस दिशा में कोई सहमति नहीं है। केजरीवाल ने साफ किया कि उन्होंने (कांग्रेस) लगभग मना कर दिया है।

बुधवार को जंतर मंतर पर सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर लाकर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ माहौल बनाया था। इसके बाद देर शाम दिल्ली में ही शरद पवार के घर हुई विपक्षी दलों की बैठक में अर¨वद केजरीवाल और राहुल गांधी पहुंचे थे। इस बैठक में ममता बनर्जी भी शामिल थीं। जिससे बाद से गठबंधन को लेकर फिर से कयास लगाए जा रहे थे।

प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि हम देश की परिस्थितियों को देख रहे हैं कि किस तरह से पांच साल में भाईचारा खराब किया गया। भीड़ ¨हसा की घटनाएं बढ़ने के साथ ही संस्थानों को बर्बाद किया जा रहा है। इसी वजह से हम गठबंधन के लिए लालायित हैं कि हम मिलकर भाजपा को हरा सकें।

शीला का इस तरह बयान देना ठीक नहीं : केजरीवाल

शीला दीक्षित द्वारा सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि कई बार मुद्दे बहुत बड़े होते हैं, राजनीति के लिए इस तरह के बयान ठीक नहीं हैं। शीला का बहुत सम्मान करता हूं। पर मैं बता देना चाहता हूं कि जिस समय शीला दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं उनके कार्यकाल के अधिकतर समय में केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही। इसलिए उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी