स्पेशल स्टाफ टीम ने टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के शार्प शूटर को किया गिरफ्तार

स्पेशल स्टाफ को पता लगा था कि आरोपित रोहिणी सेक्टर 10 के जापानी पार्क के तीन नंबर गेट के पास अपने साथी से मिलने आने वाला है। इसके बाद स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 06:54 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 06:54 PM (IST)
स्पेशल स्टाफ टीम ने टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के शार्प शूटर को किया गिरफ्तार
स्पेशल स्टाफ टीम ने टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के शार्प शूटर को गिरफ्तार किया।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। रोहिणी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान सिरसपुर निवासी साहिल उर्फ पुनीत कुमार के रूप में हुई है। आरोपित के पास से पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रशांत विहार थाने में मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गुरुवार को स्पेशल स्टाफ को पता लगा था कि आरोपित रोहिणी सेक्टर 10 के जापानी पार्क के तीन नंबर गेट के पास अपने साथी से मिलने आने वाला है। इसके बाद स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम में एसआइ जगदीश, एएसआइ रुपेश, रविंद्र, कांस्टेबल प्रवीण व अक्षय आदि शामिल थे। शाम करीब पांच बजे पुलिस को आरोपित रोहिणी सेक्टर-11 की ओर से आता हुआ दिखाई दिया।

इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान साहिल ने बताया कि वह कुख्यात बदमाश हेमंत उर्फ चीकू के संपर्क में था। हेमंत फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। गिरोह के लिए अपराध करने को उसे पिस्टल दी गई थी।

chat bot
आपका साथी