पिता ने कर दी बेटे की हत्‍या, कारण जान आप भी पड़ जाएंगे हैरत में, पढ़ें दिलदहलाने वाली घटना

पड़ोसियों ने बताया कि विनोद बेटे पुनीत को बेहद प्यार करता था। वह उसे लेकर रोज पार्क जाता था। पुनीत इलाके के ही स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Feb 2019 09:49 AM (IST) Updated:Sun, 24 Feb 2019 09:49 AM (IST)
पिता ने कर दी बेटे की हत्‍या, कारण जान आप भी पड़ जाएंगे हैरत में, पढ़ें दिलदहलाने वाली घटना
पिता ने कर दी बेटे की हत्‍या, कारण जान आप भी पड़ जाएंगे हैरत में, पढ़ें दिलदहलाने वाली घटना

नई दिल्ली, जेएनएन। विजय विहार इलाके में पालन- पोषण कर पाने में असमर्थ पिता ने बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान छह वर्षीय पुनीत के रूप में हुई है। विजय विहार थाना पुलिस ने आरोपित विनोद (46) को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विनोद बुध विहार फेस एक में किराये के मकान में रहता था। वह डेयरी उत्पादों के एक वितरक के यहां सेल्समैन था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे उसने मकान मालिक अंजनी कुमार को बताया कि उसने बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी है। उसका शव दूसरी मंजिल स्थित उसके कमरे में पड़ा है।

अंजनी ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। विनोद ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे बेटे ने उससे दूध मांगा, लेकिन घर में न दूध था और न ही पैसे। बेटा जिद पर अड़ गया और रोने लगा तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और काफी देर तक शव के पास ही बैठा रहा।

पड़ोसियों ने बताया कि विनोद बेटे पुनीत को बेहद प्यार करता था। वह उसे लेकर रोज पार्क जाता था। पुनीत इलाके के ही स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक विनोद का कोई रिश्तेदार सामने नहीं आया है। ऐसे में रविवार को पोस्टमार्टम के बाद उसे ही अंतिम संस्कार करना होगा।

पत्नी के इलाज में हो गया कर्जदार

पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी निशा की गर्भाशय में कैंसर के कारण अक्टूबर 2017 में मौत हो गई थी। इलाज में उसने काफी पैसे खर्च किए थे, जिसके कारण उसपर काफी कर्ज था। वह इलाका बदल- बदलकर रह रहा था। वह बुध विहार में एक साल से रह रहा था, इससे पहले शाहदरा इलाके में रहा था। पैसे के अभाव में वह बेटे का सही तरीके से पालन पोषण नहीं कर पा रहा था।

chat bot
आपका साथी