'केजरीवाल की बीमारी का उड़ाया जा रहा मजाक, रची जा रही गहरी साजिश', संजय सिंह ने भाजपा पर लगाए बड़े आरोप

Delhi Excise Policy Scam Case में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के सीएम Arvind Kejriwal के खिलाफ एलजी तिहाड़ प्रशासन और बीजेपी मिलकर साजिश रच रहा है। यह आरोप लगाया है दिल्ली से आप के सांसद संजय सिंह ने। उनका आरोप है कि दिल्ली सीएम के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है। भाजपा उन्हें जेल में कुछ भी करा सकती है।

By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi Publish:Fri, 19 Apr 2024 11:26 AM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2024 11:26 AM (IST)
'केजरीवाल की बीमारी का उड़ाया जा रहा मजाक, रची जा रही गहरी साजिश', संजय सिंह ने भाजपा पर लगाए बड़े आरोप
संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए कई आरोप।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi Liquor Scam केस में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद दिल्ली के सीएम के स्वास्थ्य को लेकर राजधानी के राजनीतिक गलियारों में गुरुवार से ही आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं।

यह दौर शुक्रवार को भी जारी है। आज सुबह भी आम आदमी पार्टी की ओर से सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा, एलजी और तिहाड़ प्रशासन पर कई आरोप लगाए हैं।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा राजनीति के न्यूनतम पायदान पर पहुंच गई है। कल से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बीमारी का मजाक उड़ाया जा रहा है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा के नेताओं को शुगर की परेशानी नहीं है। उनसे पूछें कि इस बीमारी से उन्हें कैसे-कैसे जूझना पड़ता है।

भाजपा के लोग सीएम का मजाक बनाना बंद करें

संजय सिंह ने आगे सवाल किया कि जिसे शुगर हाे जाता है उसे बहुत सी समस्याएं हो जाती हैं। भाजपा के लोग इस तरह की राजनीति नहीं करें, सीएम केजरीवाल का मजाक बनाना बंद करें।

इसके साथ ही संजय सिंह ने आज एक बार फिर आरोप लगाया, तिहाड़ में CM केजरीवाल को इंसुलिन नहीं दी जा रही है। एक शुगर मरीज को इंसुलिन न मिलना कितनी गंभीर बात है।

संजय ने आगे कहा कि ईडी ने सीएम के डाइट चार्ट को लेकर भी झूठ बोला। एक झूठा डाइट चार्ट मीडिया में सर्कुलेट कर दिया। केजरीवाल को बदनाम करने की कोशिश हो रही है।

आप सांसद ने आरोप लगाया कि केजरीवाल को जान से मारने की गहरी साजिश रची जा रही है। केजरीवाल के साथ जेल में कुछ भी हो सकता है।

chat bot
आपका साथी