दुष्कर्म के बाद फूफा ने किया नाबालिग का सौदा, बुआ ने भी दिया साथ

फूफा ने नाबालिग के साथ अनैतिक संबंध बना लिए, जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भपात के कुछ दिन बाद नाबालिग को देवेंद्री नाम की महिला को सौंप दिया गया।

By Amit MishraEdited By: Publish:Fri, 29 Dec 2017 08:25 PM (IST) Updated:Sat, 30 Dec 2017 06:44 PM (IST)
दुष्कर्म के बाद फूफा ने किया नाबालिग का सौदा, बुआ ने भी दिया साथ
दुष्कर्म के बाद फूफा ने किया नाबालिग का सौदा, बुआ ने भी दिया साथ

फरीदाबाद [जेएनएन]। थाना सदर क्षेत्र के गांव में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर फूफा व बुआ ने उसे देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। पुलिस ने शिकायत पर दो महिला सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फूफा ने बनाए अनैतिक संबंध

झारखंड निवासी एक नाबालिग लड़की को उसका फूफा व बुआ अपने साथ फरीदाबाद ले आए। यहां पर थाना सदर क्षेत्र के गांव में रहने लगे। इस दौरान फूफा ने नाबालिग के साथ अनैतिक संबंध बना लिए, जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद फूफा व बुआ उसे दिल्ली ले गए और गर्भपात करा दिया।

महिला सेल में की शिकायत

गर्भपात के कुछ दिन बाद नाबालिग को देवेंद्री नाम की महिला को सौंप दिया गया। देवेंद्री उससे देह व्यापार का धंधा कराने लगी। नाबालिग को मौका मिला, तो उसने किसी तरह महिला सेल में शिकायत कर दी। थाना सदर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: पत्नी को नशे के लिए मजबूर कर सिगरेट से शरीर के अंग जलाता है पति, फरार

यह भी पढ़ें: 15 साल के लड़के ने 65 वर्षीय महिला के साथ किया दुष्कर्म, यूं सामने आया सच

chat bot
आपका साथी