मानहानि मामले में AAP को झटका, केजरीवाल व अन्य नेताओं के खिलाफ चलेगा केस

पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप के पांच नेताओं के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दे दी है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2017 04:22 PM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2017 09:38 PM (IST)
मानहानि मामले में AAP को झटका, केजरीवाल व अन्य नेताओं के खिलाफ चलेगा केस
मानहानि मामले में AAP को झटका, केजरीवाल व अन्य नेताओं के खिलाफ चलेगा केस

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को केजरीवाल समेत छह आप नेताओं पर आपराधिक मानहानि का मुकदमा चलाने का आदेश दिया है।

मुख्य महानगर दंडाधिकारी सुमित दास ने अरविंद केजरीवाल, कुमार विश्वास, आशुतोष, राघव चड्ढा, संजय सिंह और दीपक वाजपेयी पर आरोप तय करते हुए ट्रायल के लिए नोटिस जारी किया है। अब 20 मई से ट्रायल होगा। सुनवाई शुरू होते ही जेटली के अनुपस्थित होने पर केजरीवाल पक्ष ने आपत्ति जताई। कहा कि मंत्री होने के चलते उन्हें स्पेशल ट्रीटमेंट मिल रहा है।

कुमार विश्वास के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल को जोधपुर में एक कार्यक्रम में जाना था, लेकिन वह कोर्ट में उपस्थित हैं। मंत्री के लिए अलग कानून नहीं हो सकता। काफी देर तक दोनों पक्षों के वकीलों में बहस भी हुई। वकीलों ने एक-दूसरे को बाहर देखने तक की धमकी दे डाली। आशुतोष और संजय सिंह ने जज को मौखिक शिकायत की कि जेटली के वकील उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्हें जान का खतरा है। उन्हें एक ताकतवर व शक्तिशाली मंत्री से खतरा है। शिकायतकर्ता कोर्ट में नहीं है, इसलिए सुनवाई टाल दी जाए। जज ने दोनों पक्षों को कई बार शांत रहने की हिदायत दी और चुप कराया।

यह है मामला याचिका में जेटली ने कहा था कि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दिसंबर 2015 में मुख्यमंत्री केजरीवाल व अन्य आप नेताओं ने उनके खिलाफ बयानबाजी की थी। जेटली ने सभी के खिलाफ हाई कोर्ट में सिविल व पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मामला दायर किया था।

DDCA घोटाला: पेश नहीं होने पर कोर्ट ने केजरीवाल को लगाई फटकार, जमानत मंजूर

chat bot
आपका साथी