सीएम अरविंद केजरीवाल के एक ट्वीट पर कवि कुमार विश्वास ने कुछ इस अंदाज में ली चुटकी, आप भी पढ़िए

कवि कुमार विश्वास भी एक समय दिल्ली में शासन कर रही आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए थे। पार्टी में उनका कद भी खासा बड़ा था। मगर समय बदला परिस्थितियां बदली और उन्होंने पार्टी से किनारा कर लिया उनके मन में राजनीति को लेकर सवाल बने रहते हैं।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 03:22 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 03:22 PM (IST)
सीएम अरविंद केजरीवाल के एक ट्वीट पर कवि कुमार विश्वास ने कुछ इस अंदाज में ली चुटकी, आप भी पढ़िए
कवि कुमार विश्वास भी अपने अंदाज में नेताओं के ट्वीट पर कटाक्ष करते रहते हैं।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पार्टियों के नेता विधानसभा में ताल ठोंक रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोपों का दौर भी शुरू हो चुका है। पहले चरण के मतदान की तारीख का ऐलान भी हो चुका है। जिन विधानसभाओं में पहले चरण का मतदान होना है वहां के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने मोर्चा संभाल लिया है। नेताजी ने अपने समर्थकों से इन 10-12 दिनों के लिए अपना घर त्यागकर पार्टी आफिस पर ही रहने का निवेदन भी कर दिया है। चुनाव आयोग की सख्ती की वजह से गली मोहल्लों में कान फोड़ू शोर तो नहीं सुनाई दे रहे हैं मगर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जोर लगाया जा रहा है।

कवि कुमार विश्वास भी एक समय राजधानी दिल्ली में शासन कर रही आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए थे। पार्टी में उनका कद भी खासा बड़ा था। मगर समय बदला, परिस्थितियां बदली और उन्होंने पार्टी से किनारा कर लिया मगर कहीं न कहीं उनके मन में राजनीति को लेकर तमाम सवाल बने रहते हैं। समय-समय पर वो पुरानी पार्टी के नेताओं के ट्वीटों पर कटाक्ष भी करते रहते हैं। उनका ऐसा ही एक ताजा कटाक्ष दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर देखने को मिला है। ये कटाक्ष गोवा में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर है। ट्वीट पर लिखा है कि वो गोवा में कांग्रेस से गठबंधन करने को लालायित है मगर कांग्रेस ने लगभग मना कर दिया है।

😂😂👞👞😂😂 https://t.co/CxqCDZpZ0o pic.twitter.com/TX4bPxQOka

— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) January 12, 2022

इससे पहले भी कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल के एक बयान पर बिना कुछ लिखे एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कटाक्ष किया था। उनके इस कटाक्ष को भी सैकड़ों लोगों ने ट्वीट किया था।

ये भी पढ़ेंः UP Election 2022: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ने के दिए संकेत

ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस परेड में नहीं दिखेगी 'उम्मीदों का दिल्ली शहर' विषय पर झांकी, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?

ये भी पढ़ें- उप्र के एक पूर्व मंत्री के संरक्षण में दिल्ली-एनसीआर में चलता था सट्टा रैकेट, जानिए प्रतिदिन कितने मिलते थे मंत्री को

ये भी पढ़ें- पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया- 20 जनवरी से 15 फरवरी तक दिल्ली के आसमान में क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित

chat bot
आपका साथी