एक बाद फिर गुजरी डेडलाइन, दिल्ली में अब 27 जनवरी तक 75 स्थानों पर ही लहराएंगे तिरंगे

Republic day 2022 विभागीय जानकारों का कहना है कि पहले बारिश का मौसम फिर प्रदूषण के चलते काम प्रभावित रहा है। मगर अब काम तेजी से चल रहा है। अब 75 स्थानों पर तिरंगे तैयार कर लिए गए हैें।

By Jp YadavEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 08:49 AM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 08:49 AM (IST)
एक बाद फिर गुजरी डेडलाइन, दिल्ली में अब 27 जनवरी तक 75 स्थानों पर ही लहराएंगे तिरंगे
एक बाद फिर गुजरी डेडलाइन, 27 जनवरी तक 75 स्थानों पर ही लहराएंगे तिरंगे

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। दिल्ली में गगनचुंबी तिरंगे लहराने की डेडलाइन एक बार फिर गुजर गई है, जो गगनचुंबी तिरंगे 26 जनवरी तक 500 स्थानों पर लगाने के लोक निर्माण विभाग ने डेडलाइन दी थी इस तारीख तक 75 झंडे ही स्थापित किए जा सकेंगे। अब इनके लिए 31 मार्च की नई डेडलाइन लोक निर्माण विभाग ने तय की है, 115 फीट की उंचाई पर ये तिरंगे लगाए जाने हैं। अब 27 जनवरी को 75 स्थानों पर ऐसे तिरंगे लहराए जाएंगे। इससे पहले दिल्ली सरकार ने 15 अगस्त 2021 तक सभी 500 स्थानों पर तिरंगे लगाए जाने का लक्ष्य लोक निर्माण विभाग को दिया था। मगर विभाग विभाग इस कार्य को इस तारीख तक पूरा नहीं कर सका था।विभाग ने तर्क दिया था कि अप्रैल-मई में आई कोरोना की दूसरी लहर के कारण काम प्रभावित हुआ था।ऐसे में 15 अगस्त तक पांच स्थानों पर ही तिरंगे लग सके थे। उस समय लोक निर्माण विभाग ने इन बचे हुए 496 तिरंगों को 26 जनवरी तक लगा देने की नई डेडलाइन निर्धारित की थी।

विभागीय जानकारों का कहना है कि पहले बारिश का मौसम फिर प्रदूषण के चलते काम प्रभावित रहा है। मगर अब काम तेजी से चल रहा है। अब 75स्थानों पर तिरंगे तैयार कर लिए गए हैें। लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर 27 जनवरी को शहर में 75 स्थानों पर 115 फुट का तिरंगा फहराएगी।इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। उन्होंने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी संलग्न किया जिसमें झंडे लगाने की प्रक्रिया और उनके महत्व को दिखाया गया है।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि इसके लिए एक उद्घाटन समारोह भी 27 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।लोक निर्माण विभाग ने 31 मार्च 2022 तक इस काम को पूरा करने का लक्ष्य तय कर दिया है। ऊंचे ध्वज स्तंभ (हाई मास्ट) पर तिरंगे लगाने काम हो रहा है। इसकी अनुमानित लागत 104.37 करोड़ बताई गई है।कनाट प्लेस की तर्ज पर ऊंचे ध्वज स्तंभ पर तिरंगे इस तरह से लगाए जाएंगे कि वे कम से कम दो-तीन किलोमीटर दूर से दिखाई देंगे। दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 में 500 स्थानों पर 115-115 फीट ऊंचे पोल पर तिरंगे लगाए जाने की घोषणा की थी। गत 15 अगस्त तक लोक निर्माण विभाग ने शहर के पांच स्थानों पर ऊंचे 115 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज लगाए थे। जिनमें पूर्वी किदवई नगर, रानी बाग, पूर्वी विनोद नगर, कालकाजी और द्वारका शामिल हैं।

ये क्षेत्र मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन, विधायक आतिशी व विनय मिश्रा के क्षेत्र में आते हैं।बची हुई झंडे वाली 420 जगह कौन सी होंगी, उसे लेकर विभाग ने पूरे दिल्ली में स्थानों को चिन्हित करने का काम पूरा कर लिया है। इसमें बड़े पार्क,बड़े व्यावसायिक परिसर, आवासीय परिसर, बड़े स्कूल व सार्वजनिक स्थल शामिल हैं। यहां तिरंगा लगाए जाने का प्रस्ताव है।दिल्ली सरकार ने भारत की आजादी के 75वें साल पर बजट को देशभक्ति बजट का नाम दिया था। उसी के मद्देनजर दिल्लीभर में ऊंचे पोल पर तिरंगा लहराने की घोषणा की गई थी।  

chat bot
आपका साथी