Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी दंगों में शामिल 25 हजार का इनामी कुख्यात शेख सिकंदर गिरफ्तार

Delhi Riots उत्तर पश्चिम जिले की पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा में शामिल एक कुख्यात को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त के मुताबिक आरोपित का नाम शेख सिकंदर है जिस पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम घोषित किया गया था।

By Pradeep Kumar ChauhanEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 06:08 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 06:08 PM (IST)
Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी दंगों में शामिल 25 हजार का इनामी कुख्यात शेख सिकंदर गिरफ्तार
Delhi Riots: जहांगीरपुरी हिंसा में शामिल एक कुख्यात को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। राजधानी में दिल्ली पुुुुलिस  को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, उत्तर पश्चिम जिले की पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा में शामिल एक कुख्यात को गिरफ्तार किया है।

Special Staff of North-West District arrested a notorious criminal Sheikh Sikandar, who was involved in Jahangirpuri riots and a cash reward of Rs 25000 was announced on his arrest by Delhi Police Commissioner: Delhi Police pic.twitter.com/TkplveB9mZ— ANI (@ANI) August 13, 2022

दिल्ली पुलिस आयुक्त के मुताबिक आरोपित का नाम शेख सिकंदर है, जिस पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम घोषित किया गया था। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में जहांगीरपुरी हिंसा के मामले में कुछ अहम जानकारी मिल सकती है। 

उधर, दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बच्चों के झगड़े में महिला ने एक मासूम की गर्दन रेत दी और फरार हो गई। घटना मसूरी के ढबारसी गांव में शुक्रवार सुबह की है। एसएचओ आरसी पंत ने बताया कि सफाकत का आठ साल का बच्चा सादिक तय्यूब के बच्चे के साथ खेल रहा था।

दोनों आपस में झगड़ने लगे तो तय्यूब की पत्नी नूर जहां आई और छुरी से सादिक का गला रेत दिया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एसएचओ का कहना है कि नूर जहां हमला कर फरार हो गई है। उसके खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपित को जल्द गिरफ्तार करेंगे।

chat bot
आपका साथी