विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nirbhaya Case: तिहाड़ जेल पहुंचा जल्लाद, आज होगा फांसी का ट्रायल

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Sun, 01 Mar 2020 11:29 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 12:09 AM (IST)

जल्लाद के जेल परिसर में पहुंचने पर विशेष सतर्कता बरती गई। सभी बैरकों के मुख्य दरवाजे बंद कर दिए गए। फांसी घर जाने वाले रास्ते को खाली करवा दिया गया।

Nirbhaya Case: तिहाड़ जेल पहुंचा जल्लाद, आज होगा फांसी का ट्रायल
Nirbhaya Case: तिहाड़ जेल पहुंचा जल्लाद, आज होगा फांसी का ट्रायल

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए जल्लाद एक महीने बाद फिर रविवार को तिहाड़ पहुंच गया। उसे विशेष गाड़ी से जेल संख्या तीन ले जाया गया, जहां उसने फांसी घर का मुआयना किया।

जल्लाद के जेल परिसर पहुंचते ही सभी बैरकों के मुख्य दरवाजे बंद कर दिए गए

जल्लाद के जेल परिसर में पहुंचने पर विशेष सतर्कता बरती गई। सभी बैरकों के मुख्य दरवाजे बंद कर दिए गए। फांसी घर जाने वाले रास्ते को खाली करवा दिया गया।

जल्लाद ने आधे घंटे तक फांसी घर का लिया जायजा

वह करीब आधे घंटे फांसी घर में रहा। वहां प्लेटफार्म पर चढ़ा और लीवर दबाकर इस बात की तसल्ली करनी चाही कि कहीं इसमें जंग तो नहीं लगा है। उसने पहले से तैयार डमी भी देखी। जेल अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को जल्लाद फांसी घर में फांसी पर लटकाने का ट्रायल करेगा।

दोषी पवन की क्यूरेटिव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई

दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म कांड के दोषी पवन कुमार गुप्ता ने तीन मार्च की तय फांसी की तारीख टालने के लिए दो दिन पहले जो क्यूरेटिव याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी उस पर कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। याचिका पर पांच न्यायाधीशों की पीठ सुबह 10.25 पर चैम्बर में विचार करेगी। 

कोर्ट चारों दोषियों को सुना चुकी है फांसी की सजा

16 दिसंबर की रात दिल्ली में चलती बस में पैरामेडिकल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस दौरान छात्रा से इतनी दरिंदगी हुई थी कि बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक चारों दोषियों मुकेश, अक्षय, विनय और पवन को फांसी की सजा सुनाई गई है।