कल्याणपुरी में नगर निगम का चला डंडा, 30 अवैध मकानों को तोड़ा

फरीदाबाद में नगर निगम ने कल्याणपुरी में अवैध रूप से बने 30 से ज्यादा मकानों को ढहा दिया।

By Edited By: Publish:Tue, 27 Nov 2018 05:12 PM (IST) Updated:Wed, 28 Nov 2018 04:03 PM (IST)
कल्याणपुरी में नगर निगम का चला डंडा, 30 अवैध मकानों को तोड़ा
कल्याणपुरी में नगर निगम का चला डंडा, 30 अवैध मकानों को तोड़ा
फरीदाबाद,जेएनएन। नगर निगम ने मंगलवार को कल्याणपुरी में अवैध रूप से बने 30 से ज्यादा मकानों को ढहा दिया। कल्याणपुरी के पास ही नगर निगम ने पिछले दिनों कबाड़ी मार्केट स्थानांतरित की थी। इस मार्केट के पास ही लोगों ने कच्चे मकान बना दिए थे। नगर निगम के एसडीओ भारत भूषण ने बताया कि निगमायुक्त मोहम्मद शाइन के आदेशानुसार शहर में अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल रहा है।
chat bot
आपका साथी