Delhi Weather Update: दिल्ली वालों के लिए बढ़ा मानसून का इंतजार, पढ़िये- अगले 4 दिन के मौसम का हाल

Delhi Weather Update करोड़ों लोगों के लिए मानसून का इंतजार बढ़ गया है और यह तय हो गया है कि मानसून दिल्ली में जुलाई के पहले हफ्ते में ही दस्तक देगा तभी भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

By Jp YadavEdited By: Publish:Sun, 27 Jun 2021 07:07 AM (IST) Updated:Sun, 27 Jun 2021 07:24 AM (IST)
Delhi Weather Update: दिल्ली वालों के लिए बढ़ा मानसून का इंतजार, पढ़िये- अगले 4 दिन के मौसम का हाल
Delhi Weather Update: दिल्ली वालों के लिए बढ़ा मानसून का इंतजार, पढ़िये- अगले 4 दिन के मौसम का हाल

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी है। खासकर उमस से राहत किसी भी सूरत में मिलती नजर नहीं आ रही है। इस बीच रविवार सुबह से उमस और गर्मी का दौर जारी है हालांकि, रात में हुई हल्की बारिश से हवा से थोड़ी राहत मिली हुई है। वहीं, मानसून का इंतजार बढ़ गया है और यह तय हो गया है कि मानसून दिल्ली में जुलाई के पहले हफ्ते में ही दस्तक देगा, तभी भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

उधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के आसमान में रविवार को भी दिनभर कभी हल्के तो कभी घने बादल आकाश में छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश होगी। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 28 जून से दो जुलाई के बीच भी आकाश में बादल छाए रहेंगे, लेकिन इस दौरान उमस भरी गर्मी भी अधिक रहेगी। इस वजह 29 व 30 जून को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है।

इससे पहले शनिवार को दिन में तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी रही। इस वजह से शनिवार को अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, लेकिन शाम को मौसम ने करवट बदली। तेज हवा के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी व हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

नजफगढ़ में सबसे अधिक रही गर्मी

नजफगढ़ के इलाके व पीतमपुरा में गर्मी अधिक रही। अधिकतम तापमान नजफगढ़ में सबसे अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान सबसे कम पालम में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 0.6 मिलीमीटर बारिश हुई। लोधी रोड में सबसे अधिक 1.2 मिलीमीटर बारिश हुई। 

गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत एनसीआर के 6 शहरों में बढ़ा लॉकडाउन, पढ़ें- नई गाइडलाइन

chat bot
आपका साथी