Miss World 2017 मानुषी छिल्लर का दिल्ली में रोड शो, देखने जुटे लोग

इस दौरान मानुषी छिल्लर ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया।

By JP YadavEdited By: Publish:Sun, 03 Dec 2017 10:47 AM (IST) Updated:Sun, 03 Dec 2017 01:15 PM (IST)
Miss World 2017 मानुषी छिल्लर का दिल्ली में रोड शो, देखने जुटे लोग
Miss World 2017 मानुषी छिल्लर का दिल्ली में रोड शो, देखने जुटे लोग

नई दिल्ली (जेएनएन)। मुंबई के बाद रविवार को दिल्ली में हाल ही में मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का रोड़ शो हुआ। इस दौरान पूरे पारंपरिक तरीके से ये काफिला शहर की सड़कों से होकर गुजरा। 

खुली जीप में अपना हाथ हिलाते हुए उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मानुषी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।

#MissWorld2017 Manushi Chillar at a road show in #Delhi pic.twitter.com/si8tbnPoyr

— ANI (@ANI) December 3, 2017

बता दें कि मानुषी के पिता डीआरडीओ में नौकरी करते हैं और तिमारपुर स्थित कॉलोनी में रहते हैं। मिस वर्ल्ड बनने के बाद रोड शो के जरिए वो पहली बार तिमारपुर स्थित अपने पिता के घर पहुंची।

रोड शो के दौरान आम जनता भी सड़कों पर उतरी। इस दौरान मानुषी छिल्लर ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया। 

यहां पर बता दें कि पिछले दिनों मूल रूप से हरियाणा की रहने वालीं मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड चुनी गईं। 17 वर्षों के बाद किसी भारतीय सुंदरी के सिर यह ताज सजा है। चीन के सान्या शहर में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में मानुषी ने खिताब अपने नाम किया।

chat bot
आपका साथी