दुबई से दिल्ली आ रहे विमान में महिला के साथ छेड़छाड़, यात्रियों ने की आरोपित की धुनाई

दुबई से दिल्ली आ रही स्पाइस जेट की उड़ान में 25 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपित यात्री महिला की बगल वाली सीट पर बैठा था।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 02:45 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 02:45 PM (IST)
दुबई से दिल्ली आ रहे विमान में महिला के साथ छेड़छाड़, यात्रियों ने की आरोपित की धुनाई
दुबई से दिल्ली आ रहे विमान में महिला के साथ छेड़छाड़, यात्रियों ने की आरोपित की धुनाई

नई दिल्ली, जेएनएन। दुबई से दिल्ली आ रही स्पाइस जेट की उड़ान में 25 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपित यात्री महिला की बगल वाली सीट पर बैठा था। नींद में महिला को छेड़छाड़ का अहसास हुआ तो शोर मचा दिया। इसके बाद पीड़िता सहित 17 महिलाओं ने विमान में ही आरोपित की जमकर धुनाई कर दी।

वहीं, आइजीआइ एयरपोर्ट पर आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आइजीआइ एयरपोर्ट के डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि आरोपित के खिलाफ शारीरिक छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में थाने से उसे जमानत दे दी गई। उसकी पहचान शारिख खान के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार की रात दुबई से स्पाइस जेट की उड़ान संख्या एसजी-012 आइजीआइ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी। तड़के करीब साढ़े चार बजे विमान के यात्री सो रहे थे। इसी दौरान विमान में मौजूद एक महिला को पड़ोसी व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ का आभास हुआ।

पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपित ने अभद्रता करते हुए धक्का भी दे दिया। इस पर अन्य महिलाएं भी पीड़िता के साथ आ गईं और उन्होंने शारिख खान की पिटाई कर दी। उधर, विमान बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा पांच बजे एयरपोर्ट पर उतरा, जिसके बाद आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया गया। शारिख खान दिल्ली का रहने वाला है और दुबई के एक आइटी फार्म में इंजीनियर है।

दिल्ली-NCR की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी