पीएम का योगा टीचर बताने वाले का कारनामा जान उड़ जाएंगे होश, रूसी महिला से जुड़ा लिंक

अभिषेक के शिकार लोगों का कहना है कि वह पहली मुलाकात में खुद को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का योगा टीचर बताता था और फिर लोगों से योग सिखाने के एवज में मोटी रकम मांगता था।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 05:48 PM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 06:10 PM (IST)
पीएम का योगा टीचर बताने वाले का कारनामा जान उड़ जाएंगे होश, रूसी महिला से जुड़ा लिंक
पीएम का योगा टीचर बताने वाले का कारनामा जान उड़ जाएंगे होश, रूसी महिला से जुड़ा लिंक

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे ढोंगी योगाचार्य को गिरफ्तार किया है, जो खुद को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का योगा टीचर बताता था। फिर इसके बाद संपर्क में आए लोगों का भरोसा जीतकर पैसे ऐंठ लेता था। लोगों से ठगी करने वाले शातिर शख्स का नाम अभिषेक है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को उत्तराखंड से धर दबोचा है। आरोपी ने उत्तराखंड में योगा का बड़ा आश्रम बना रखा है और अपने आश्रम में उसने फेसबुक पर रामनाथ कोविंद व नरेंद्र मोदी के साथ फोटो भी लगा रखी हैं। 

पुलिस से बचने के लिए बाल कटवाए

पुलिस जब अभिषेक को गिरफ्तार करने पहुंची तो वह पहचान में नहीं आ रहा था। इस दौरान आरोपी ने आश्रम से भागने की कोशिश की थी। उसने अपने सिर के लंबे बाल भी कटवा लिए थे, ताकि वह पुलिस से बच सके। पुलिस ने आरोपी का आई फोन व लैपटॉप जब्त कर लिया है।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का योगा टीचर बनकर विदेशियों के साथ ठगी करने वाले अभिषेक के इस कृत्य से देश की विदेशों में काफी बदनामी हो रही थी। आरोपी ने रूस की रहने वाली एक महिला टीचर से भी पांच लाख रुपये ठग लिए थे। ठगी की शिकार इस रूसी महिला ने फेसबुक पर इसकी शिकायत की थी। इसके बाद राष्ट्रपति भवन की ओर से नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस में इसकी बाकायदा शिकायत की गई थी। इस पर कार्रवाई  करते हुए दिल्ली पुलिस ने आरोपी योगा टीचर अभिषेक को रविवार को उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया। 

अभिषेक के शिकार लोगों का कहना है कि वह पहली मुलाकात में खुद को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का योगा टीचर बताता था और फिर लोगों से योग सिखाने के एवज में मोटी रकम मांगता था फिर पैसे मिलते ही गायब हो जाता। इतना ही वह अपने प्रचार-प्रसार लिए सोशल मीडिया समेत सभी को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का योगा टीचर बताता था।

राष्ट्रपति के ओएसडी (कम्यूनिकेशन) अंकित जैन ने 13 दिसंबर (बृहस्पतिवार) को साउथ एवेन्यू थाने में शिकायत दी। शिकायत के मुताबिक, अभिषेक खुद को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री का योगा टीचर बताता था। 

उत्तराखंड में है आश्रम

जानकारी के मुताबिक अभिशेक  ऋषिकेश उत्तराखंड में ऋषिधाम डिविंड योगा एंड मेडिटेशन नाम से आश्रम चलाता है और विदेशियों को योगा सीखाता है।

रूसी महिला ततियाना मोरेल से की ठगी

जानकारी के मुताबिक, अभिषेक फेसबुक के जरिए रूसी योगा टीचर ततियाना मोरेल जुड़ा। ततियाना मोरेल थाईलैंड में योगा टीचर है। अभिषेक ने खुद को भारत के राष्ट्रपति व अन्य वीआईपी का योगा टीचर बताया और उसे भारत आने को कहा। आरोपी अभिषेक ने आश्रम में निवेश करने के नाम पर ततियाना से पांच लाख रुपये ठग लिए। ततियाना ने इसकी शिकायत फेसबुक पर की थी।

दिल्ली-एनसीआर की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी