Karol Bagh Girls PG: गर्ल्स पीजी में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, Video हुआ था वायरल

करोलबाग थाना पुलिस ने पीजी में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले सुरक्षा गार्ड रजनीश को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तब पुलिस ने स्वत प्राथमिकी दर्ज की थी। पीड़िता ने इस मामले में शिकायत देने से मना कर दिया था।

By GeetarjunEdited By: Publish:Fri, 19 Aug 2022 11:00 PM (IST) Updated:Fri, 19 Aug 2022 11:00 PM (IST)
Karol Bagh Girls PG: गर्ल्स पीजी में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, Video हुआ था वायरल
गर्ल्स पीजी में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। करोलबाग थाना पुलिस ने पीजी में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले सुरक्षा गार्ड रजनीश को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तब पुलिस ने स्वत: प्राथमिकी दर्ज की थी। पीड़िता ने इस मामले में शिकायत देने से मना कर दिया था।

मध्य जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 13 जुलाई की रात पीजी में पानी नहीं आ रहा था। ऐसे में छात्राओं ने सुरक्षा गार्ड को पानी के लिए बुलाया था। इस दौरान वह गहरी नींद मे था। ऐसे में वह नाराज हो गया और छात्राओं से मारपीट करने लगा।

करोल बाग में चल रहे एक PG hostel में सिक्योरिटी गार्ड ने नशे की हालत में लड़कियों के साथ छेड़खानी और मारपीट की. हमें ट्विटर के जरिए शिकायत मिली, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को नोटिस जारी किया है. मामले में कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। pic.twitter.com/6smwjfqEJB

— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) August 16, 2022

सीसीटीवी में कैद हो गई घटना

पुलिस ने बताया कि आरोपित ने एक छात्रा से छेड़छाड़ भी की। यह पूरी घटना पीजी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराया, लेकिन 14 अगस्त को पीड़ित छात्रा ने मामले को लेकर शिकायत देने से मना कर दिया था।

DCW ने लिया था संज्ञान

वहीं, इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने भी ट्विटर पर वीडियो शेयर किया था। उन्होंने कहा कि करोल बाग में चल रहे एक पीजी हॉस्टल में सिक्योरिटी गार्ड ने नशे की हालत में लड़कियों के साथ छेड़खानी और मारपीट की। हमें ट्विटर के जरिए शिकायत मिली, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को नोटिस जारी किया है।

chat bot
आपका साथी