पति-पत्नी के रिश्ते के बीच आई एक खूबसूरत गर्लफ्रेंड, फिर क्या हुआ जानने के लिए पढ़ें खबर

दिल्ली से सटे नोएडा के कोतवाली फेस तीन में सोमवार सुबह पति-पत्नी और वो को लेकर जमकर हंगामा हुआ। जिम ट्रेनर युवक की पत्नी ने उसकी गर्लफ्रेंड की पिटाई कर दी।

By Edited By: Publish:Mon, 14 Jan 2019 11:17 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 09:21 AM (IST)
पति-पत्नी के रिश्ते के बीच आई एक खूबसूरत गर्लफ्रेंड, फिर क्या हुआ जानने के लिए पढ़ें खबर
पति-पत्नी के रिश्ते के बीच आई एक खूबसूरत गर्लफ्रेंड, फिर क्या हुआ जानने के लिए पढ़ें खबर

नोएडा, जेएनएन। दिल्ली से सटे नोएडा के कोतवाली फेस तीन में सोमवार सुबह पति-पत्नी और वो को लेकर जमकर हंगामा हुआ। जिम ट्रेनर युवक की पत्नी ने उसकी गर्लफ्रेंड की पिटाई कर दी। इस पर पति और भतीजे ने मिल कर उसे पीट दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी मिलने पर दोनों की गर्लफ्रेंड उन्हें छुड़वाने के लिए पहुंची और उनमें जमकर नोकझोंक हुई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में महिला के पति व भतीजे का चालान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, जिम ट्रेनर तीन भाई हैं। सभी मामूरा में रहते हैं। जिम ट्रेनर सचिन सबसे छोटा है। उसकी त्रिलोकपुरी दिल्ली की रहने वाली युवती से तीन साल पहले शादी हुई है। उससे एक बच्ची भी है। जिम में एक युवती भी ट्रेनिंग देती है।

पत्नी का आरोप है कि उसके पति का युवती से तीन साल साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती की वजह से उसे प्रताड़ित करता है। पति के व्यवहार से परेशान होकर महिला रविवार को जिम चली गई। यहां युवती मिली। उसने युवती के साथ मारपीट की और वापस चली आई।

महिला का आरोप है कि शाम को उसके पति सचिन और भतीजे अजय ने युवती की बातों में आकर उसके साथ मारपीट की। महिला के भतीजे ने आरोप फर्जी बताया महिला के भतीजे अजय का कहना है कि उस पर मारपीट का फर्जी आरोप लगाया जा रहा है। वह एक युवती से प्यार करता है। उसके पिता को लड़की पसंद नहीं है, जबकि वे दोनों रजामंदी से शादी करना चाहते हैं। पिता की बात नहीं मानने पर उन्होंने फर्जी मारपीट का आरोप लगा कर शिकायत की है।

अखिलेश त्रिपाठी (प्रभारी इंस्पेक्टर, फेस तीन कोतवाली) का कहना है कि महिला ने पति और भतीजे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी है। उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई है। पति और भतीजे को हिरासत में लेकर चालान कर दिया गया है। दूसरे पक्ष ने भी शिकायत की है। उसकी जांच की जा रही है।  

chat bot
आपका साथी