AAP नेता गोपाल राय ने कहा- आखिर क्‍यों लांच किया आइ लव केजरीवाल अभियान, जानिए कारण

AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि जो लोग जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं उन लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम किया जा रहा है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Wed, 04 Sep 2019 08:21 AM (IST) Updated:Wed, 04 Sep 2019 08:21 AM (IST)
AAP नेता गोपाल राय ने कहा- आखिर क्‍यों लांच किया आइ लव केजरीवाल अभियान, जानिए कारण
AAP नेता गोपाल राय ने कहा- आखिर क्‍यों लांच किया आइ लव केजरीवाल अभियान, जानिए कारण

नई दिल्ली, जेएनएन। I Love Kejriwal campaign: आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा है कि जनसंवाद कार्यक्रम के साथ-साथ एक और अभियान आइ लव केजरीवाल भी चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जो लोग जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, उन लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम किया जा रहा है।

जन-जन तक पहुंचेगा अभियान
मंडल प्रभारियों व इनसे जुड़े हुए लोगों के द्वारा आइ लव केजरीवाल का पर्चा जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। यह अभियान ऑटोरिक्शा वालों द्वारा शुरू किया गया और तेजी से दिल्ली में फैलता जा रहा है।

सकारात्‍मक जानकारी के आधार पर शुरू हुआ अभियान
जनता की ओर से मिली सकारात्मक जानकारियों के आधार पर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। इसे मंडल प्रभारियों के माध्यम से घर-घर पहुंचाने का काम चल रहा है।

पार्टी ने जारी किया फोन नंबर
इस अभियान को अधिक व्यापक बनाने के लिए पार्टी ने एक नंबर 9871010101 जारी किया है। इस नंबर पर मिस्ड कॉल देकर कोई भी इस अभियान का हिस्सा बन सकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर दिल्ली के लोगों ने जो उत्साह दिखाया है, उससे केजरीवाल सरकार की लोकप्रियता का पता चलता है।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

chat bot
आपका साथी