सपना पूरा करने के लिए देह व्यापार के दलदल में फंस जाती थीं लड़कियां

पुलिस का दावा है कि आरोपितों ने किशोरी का 22 अगस्त को देह व्यापार कराने के लिए अपहरण किया। आरोपितों के मोबाइल से कुछ और लड़कियों के फोटो मिले थे।

By Edited By: Publish:Mon, 03 Sep 2018 09:22 PM (IST) Updated:Tue, 04 Sep 2018 02:37 PM (IST)
सपना पूरा करने के लिए देह व्यापार के दलदल में फंस जाती थीं लड़कियां
सपना पूरा करने के लिए देह व्यापार के दलदल में फंस जाती थीं लड़कियां

नोएडा (सुरेंद्र राम)। सेक्टर-15 से शनिवार को गिरफ्तार महिला समेत चारों आरोपितों का नेटवर्क दिल्ली और एनसीआर तक फैला हुआ है। सूत्रों का कहना है कि उनके गैंग से कई सफेदपोश, स्पा और गेस्ट हाउस संचालक जुड़े हुए हैं। पुलिस कई आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। आरोपित अपने जाल में फंसाने के लिए गरीब व कामकाजी महिलाओं को अमीर बनने का सपना दिखाते थे। पहले उन्हें अच्छे कपड़े, मोबाइल, परफ्यूम देने के साथ होटलों में खाना भी खिलाते थे। इसके बाद ग्राहकों के पास घंटे, दो घंटे और रात भर के लिए भेजते थे। अभी तक की जांच में मामला अनैतिक देह व्यापार का सामने आया है। पुलिस रिमांड पर आए आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

किशोरी से लेकर उम्रदराज औरतों के मिले फोटो
सूत्रों की मानें तो गैंग के मास्टरमाइंड हाकिम व उसके साथियों की निशानदेही पर कई मोबाइल मिले है। इनमें कई किशोरियों के साथ उम्रदराज महिलाओं के फोटो हैं। आरोपितों ने हर किशोरी व महिला का प्रोफाइल बना रखा है। प्रोफाइल में कई फोटो के साथ घंटे और दिन के मुताबिक कीमत भी दर्ज हैं, जिन्हें वाट्सएप पर ग्राहकों को भेजा जाता था। शहर से बाहर भेजने पर ग्राहक को कैब का किराया अलग से देना होता था।

कई मजबूर लड़कियों को कराया मुक्त सूत्रों ने बताया कि कुछ लड़कियों को आरोपित छिपा कर रखे हुए थे, जिन्हें मुक्त करा दिया गया है। इसमें से ज्यादातर नाबालिग हैं। इन्होंने पुलिस को रो-रो कर आपबीती सुनाई है। इनका कहना है कि आरोपितों ने पहले उनसे हमदर्दी दिखाई और कुछ पैसे आदि देकर उनकी मदद की। कई को मॉडल व शॉर्ट फिल्मों में काम दिलाने का झांसा भी दिया था।

इसके बाद धोखे से उनके विडियो व फोटो लेकर ब्लैकमेल कर रहे थे, इसलिए मजबूर होकर चुप थीं। यह है मामला सेक्टर 20 कोतवाली पुलिस ने 31 अगस्त को सेक्टर 15 से हाकिम उर्फ मामा, संतोष व सौरभ के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया था। इनसे पुलिस ने एक किशोरी को मुक्त कराया था। पुलिस का दावा है कि आरोपितों ने किशोरी का 22 अगस्त को देह व्यापार कराने के लिए अपहरण किया। आरोपितों के मोबाइल से कुछ और लड़कियों के फोटो मिले थे। इसकी जांच के लिए पुलिस ने 60 घंटे के लिए आरोपितों को रिमांड पर लिया है। बुधवार को रिमांड की अवधि पूरी होगी।

अरुण कुमार सिंह (एसपी सिटी, नोएडा) का कहना है कि आरोपितों से बरामद किशोरी को बेचने के आरोप सही मिले हैं। आरोपितों के मोबाइल से जिन लड़कियों के फोटो मिले हैं, वे अपनी मर्जी से अनैतिक देह व्यापार करने वालों में शामिल पाई गई हैं। कुछ और लोगों के गैंग से जुड़े होने की बात भी सामने आई है। पुलिस अभी छानबीन कर रही है।  

chat bot
आपका साथी