Delhi weather: दिल्ली में अगले हफ्ते बढ़ेगी गर्मी, आज दिनभर छाए रहेंगे बादल; तेज हवाएं चलने की आशंका

दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस है। दिल्ली में रिज एरिया नजफगढ़ पीतमपुरा व पूसा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इस वजह से इन जगहों पर गर्मी अधिक रही। पूसा में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Sonu Suman Publish:Sat, 20 Apr 2024 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2024 06:33 AM (IST)
Delhi weather: दिल्ली में अगले हफ्ते बढ़ेगी गर्मी, आज दिनभर छाए रहेंगे बादल; तेज हवाएं चलने की आशंका
दिल्ली में अगले हफ्ते बढ़ेगी गर्मी, आज दिनभर छाए रहेंगे बादल।

HighLights

  • शुक्रवार को सामान्य से तीन डिग्री अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान
  • मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार को आंशिक बादल होने के बावजूद तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस वजह से गर्मी अधिक रही। इस दौरान कई इलाकों तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ इलाकों में गरज और तेज हवा के साथ हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान व यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले सप्ताह से तपीश बढ़ेगी। इस वजह से दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

इन जगहों पर रही अधिक गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस है। दिल्ली में रिज एरिया, नजफगढ़, पीतमपुरा व पूसा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इस वजह से इन जगहों पर गर्मी अधिक रही। पूसा में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार की रात लोधी रोड में हल्की बूंदाबांदी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार 23 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और 24 अप्रैल को 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर लू मानी जाती है। अभी ऐसी स्थिति नहीं दिख रही है।

मध्यम श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता

दिल्ली में शनिवार को हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार अगले तीन दिन हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में ही बरकरार रहेगी। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 183, फरीदाबाद का 194, गाजियाबाद का 178 व नोएड़ा का एयर इंडेक्स 192 रहा। इस वजह से इन शहरों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। ग्रेटर नोएडा का एयर इंडेक्स 232 व गुरुग्राम का एयर इंडेक्स 267 रहा। इस वजह से इन दोनों शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रहा।

दिल्ली के उन इलाकों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) जहां अधिक रही गर्मी

जगह अधिकतम न्यूनतम
पूसा 40.4 24.5
पीतमपुरा 40.3 27.0
नजफगढ़ 40.2 25.9
रिज एरिया 40.1 23.4

ये भी पढ़ें- QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में DU का धमाल, इस साल रहा बेहतर प्रदर्शन; भारत में मिला पहला स्थान

chat bot
आपका साथी