दिल्ली के लिए चेतावनी, लौटेगी लू; मौसम विभाग ने जताई एक और आशंका

उत्तर पश्चिम की तरफ से सूखी व गर्म हवा दिल्ली में गर्मी बढ़ा रही है। 25 जून से पहले मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू होने की संभावना भी नहीं है।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 07:26 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jun 2018 03:52 PM (IST)
दिल्ली के लिए चेतावनी, लौटेगी लू; मौसम विभाग ने जताई एक और आशंका
दिल्ली के लिए चेतावनी, लौटेगी लू; मौसम विभाग ने जताई एक और आशंका

नई दिल्ली (जेएनएन)। देश की राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह काफी गर्म रही, वहीं आसमान में मंडराते बादल कुछ इलाकों में बरसे, लेकिन इससे राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में एक बार फिर लू का प्रकोप शुरू होगा।

अगले तीन दिनों तक पारा रहेगा 43 डिग्री के आसपास

बृहस्पतिवार से ही गर्मी का कहर बढ़ जाएगा। लू अगले तीन-चार दिन तक मुश्किलें बढ़ाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में पिछले दो दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान तेजी से बढ़ा है, हालांकि, बृहस्पतिवार सुबह उमस कम रही।

बुधवार को राजधानी का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 41.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 31 से 72 फीसद तक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्तपतिवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। साथ ही 23 जून तक तापमान 43 डिग्री के आसपास ही रहेगा। इसके बाद इसमें मामूली कमी आ सकती है, जो महज एक डिग्री की होगी, लेकिन 26 जून तक गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। स्काईमेट वेदर के अनुसार, बृहस्पतिवार से दिल्ली को लू का प्रकोप सहना पड़ेगा।

उत्तर पश्चिम की तरफ से सूखी व गर्म हवा दिल्ली में गर्मी बढ़ा रही है। 25 जून से पहले मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू होने की संभावना भी नहीं है। गौरतलब है कि दिल्ली में अब तक सिर्फ एक दिन पांच एमएम बारिश हुई है, जबकि जून में औसत बारिश 82 एमएम होती है।

chat bot
आपका साथी