हर बार बहाने ढूंढने की बजाय मंत्री के निर्देश मानें सचिव- AAP सरकार

दिल्ली की आप सरकार ने आरोप लगाया है कि उनकी चर्चित स्वास्थ्य सेवाओं को जान-बूझकर ठप किया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव से लेकर मुख्य सचिव तक सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के लिए जिम्मेदार हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यह गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्य सचिव को एक बार फिर से पत्र लिखकर बहानेबाजी छोड़ के दिशा निर्देशानुसार काम करने की बात कही है।

By V K Shukla Edited By: Geetarjun Publish:Thu, 18 Apr 2024 12:07 AM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2024 12:07 AM (IST)
हर बार बहाने ढूंढने की बजाय मंत्री के निर्देश मानें सचिव- AAP सरकार
हर बार बहाने ढूंढने की बजाय मंत्री के निर्देश मानें सचिव- AAP सरकार

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली की आप सरकार ने आरोप लगाया है कि उनकी चर्चित स्वास्थ्य सेवाओं को जान-बूझकर ठप किया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव से लेकर मुख्य सचिव तक सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के लिए जिम्मेदार हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यह गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्य सचिव को एक बार फिर से पत्र लिखकर बहानेबाजी छोड़ के दिशा निर्देशानुसार काम करने की बात कही है।

मंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि मुख्य सचिव बहानेबाजी छोड़कर जमीनी स्तर पर काम करें। मोहल्ला क्लीनिक और अस्पतालों में दवाइयों की चिंताजनक हालत है। हालांकि, मुख्य सचिव (सीएस) और सचिव (स्वास्थ्य) द्वारा यह दावा किया गया है कि प्रत्येक रोगी को वास्तव में सभी आवश्यक दवाएं या उपयुक्त विकल्प मिल रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि मुख्य सचिव ने दवाओं की उपलब्धता के संबंध में सरकार और विधानसभा दोनों को गुमराह करने का काम किया है।

chat bot
आपका साथी