अस्पताल में लड़की से बदसलूकी पड़ी भारी, 1091 पर शिकायत, दबोचा गया आरोपी

मामले की सूचना लड़की ने तुरंत 1091 पर दी।, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल परिसर में ही एक युवक को दबोच लिया।

By Amit MishraEdited By: Publish:Mon, 11 Sep 2017 04:01 PM (IST) Updated:Mon, 11 Sep 2017 09:41 PM (IST)
अस्पताल में लड़की से बदसलूकी पड़ी भारी, 1091 पर शिकायत, दबोचा गया आरोपी
अस्पताल में लड़की से बदसलूकी पड़ी भारी, 1091 पर शिकायत, दबोचा गया आरोपी

सोनीपत [जेएनएन]। नागरिक अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बदहाल है। आए दिन कोई न कोई घटना अस्पताल में घटित हो रही है। हाल ही में एक कर्मचारी को गोली मारने की धमकी दी गई थी, वहीं रविवार को अस्पताल में घुसे दो नशेड़ी युवकों ने एक लड़की के साथ बदसलूकी की। लड़की ने मामले की सूचना तुरंत 1091 पर दी, जिसके बाद पुलिस ने एक युवक को मौके पर ही दबोच लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। 

नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए एक युवती के साथ दो युवकों ने न केवल बदसलूकी की बल्कि हाथ पकड़ कर जबरदस्ती करने की भी कोशिश की। शोर मचाने पर एकत्रित स्टाफ कर्मियों के विरोध पर युवक वहां से खिसक गए।

मामले की सूचना लड़की ने तुरंत 1091 पर दी।, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल परिसर में ही एक युवक को दबोच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक नशे के आदी हैं, जो अक्सर अस्पताल के आसपास या पार्क में मंडराते देखे जाते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें: युवती के घर से निकलते ही डॉक्टर ने दोस्त के साथ रची साजिश, जबरन किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: अंग्रेजी में बात करना पड़ा भारी, शराब के नशे में बदमाशों ने फोड़ा युवक का सिर

chat bot
आपका साथी