सोनीपत हादसाः पांच घंटे की सर्जरी के बाद जोड़े गेटमैन के कटे हाथ

रोहिणी के मधुबन चौक स्थित सरोज अस्पताल के छह डॉक्टरों की टीम ने सोनीपत के गेटमैन कुंदन पाठक के दोनों कटे हाथ सर्जरी के बाद जोड़े दिए।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 12:24 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 12:54 PM (IST)
सोनीपत हादसाः पांच घंटे की सर्जरी के बाद जोड़े गेटमैन के कटे हाथ
सोनीपत हादसाः पांच घंटे की सर्जरी के बाद जोड़े गेटमैन के कटे हाथ

नई दिल्ली (जेएनएन)। रोहिणी के मधुबन चौक स्थित सरोज अस्पताल के छह डॉक्टरों की टीम ने सोनीपत के गेटमैन कुंदन पाठक के दोनों कटे हाथ सर्जरी के बाद जोड.दिए। उनकी इस उपलब्धि को न केवल सोनीपत वरन पूरे देश में सराहा जा रहा है।

बदमाशों ने काट दिए थे दोनों हाथ
सोनीपत के राठधना रेलवे फाटक पर सोमवार को बदमाशों ने गेटमैन कुंदन पाठक के दोनों हाथ काट दिए थे।हमले में घायल गेटमैन की रोहिणी के मधुबन चौक स्थित सरोज अस्पताल में सर्जरी की गई। बदमाशों के हमले में उनके हाथ की हड्डी तक कट गई थी। सिर्फ त्वचा और नसों के सहारे ये हाथ शरीर से जुड़े थे। वहीं, पैरों पर भी धारदार हथियार से वार किया गया था। छह डॉक्टरों की टीम ने करीब पांच घंटे तक कुंदन की सर्जरी की और उनके दोनों हाथों की कटी हड्डियों व नसों को जोड़ा। दोनों हाथों के घाव ठीक होने के बाद डॉक्टर उनके हाथों की प्लास्टिक सर्जरी भी कर सकते हैं। वहीं, हमले में गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक चंदन राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। सरोज अस्पताल के प्रशासक सतीश यादव ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे कुंदन को ऑपरेशन कक्ष में लाया गया और तीन बजे तक सर्जरी की गई। यह सर्जरी सफल भी रही।  

हाथ छोड, शरीर के बाकी हिस्से कर रहे काम
कुंदन को गहन चिकित्सा कक्ष (आइसीयू) में रखा गया है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। बाएं हाथ को छोड़कर कुंदन के शरीर के बाकी हिस्से काम कर रहे हैं। सर्जरी के बाद रेलवे के दो डॉक्टरों की टीम ने भी उनकी स्थिति का जायजा लिया और अस्पताल पहुंचे परिजनों को भी आइसीयू में ही कुंदन से मिलवाया गया।

chat bot
आपका साथी