भैया दूज: दिल्ली सरकार का बड़ा एलान, DTC बसों में मुफ्त में महिलाएं कर सकेंगी यात्रा

DTC ने बयान में कहा है कि शुक्रवार के दिन महिलाओं से दिल्ली-एनसीआर में एसी-नॉन एसी बसों में यात्रा करने के दौरान कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 08:40 AM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 08:40 AM (IST)
भैया दूज: दिल्ली सरकार का बड़ा एलान, DTC बसों में मुफ्त में महिलाएं कर सकेंगी यात्रा
भैया दूज: दिल्ली सरकार का बड़ा एलान, DTC बसों में मुफ्त में महिलाएं कर सकेंगी यात्रा
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने भैया दूज के दिन शुक्रवार को बहनों-महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली सरकार के मुताबिक, त्योहार के दिन शुक्रवार को दिल्ली- एनसीआर में महिलाएं मुफ्त में दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बसों में यात्रा कर सकेंगी। DTC ने इस बाबत एक बयान भी जारी किया है।

DTC ने बयान में कहा है कि शुक्रवार के दिन महिलाओं से दिल्ली-एनसीआर में एसी-नॉन एसी बसों में यात्रा करने के दौरान कोई किराया नहीं लिया जाएगा। DTC की मानें तो इस दिन यात्रियों की भीड़ को देखते हुए डीटीसी ने सेवाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं। आपको बता दें कि DTC हर साल भाई दूज के मौके पर महिलाओं को मुफ्त में यात्रा प्रदान करता है। इतना ही नहीं, DTC रक्षा बंधन के मौके पर भी बसों में सफर करने वाली महिलाओं को भी मुफ्त यात्रा सेवा देता है। 

chat bot
आपका साथी