प्यार का गिफ्ट कहकर लंदन वाले ने लगा दिया लाखों का चूना, महिला परेशान

युवती ने छह बार अलग-अलग खाते में करीब साढ़े पांच लाख रुपये जमा कराए। अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि पैसे मांगने का सिलसिला अब भी जारी है।

By Amit MishraEdited By: Publish:Sat, 29 Jul 2017 02:03 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jul 2017 08:41 PM (IST)
प्यार का गिफ्ट कहकर लंदन वाले ने लगा दिया लाखों का चूना, महिला परेशान
प्यार का गिफ्ट कहकर लंदन वाले ने लगा दिया लाखों का चूना, महिला परेशान

नई दिल्ली [जेएनएन]। अनजान शख्स से फेसबुक पर दोस्ती और महंगे तोहफे का लालच एक महिला को भारी पड़ा। महिला को जब तक इस बात का अहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है तब तक वह लाखों रुपये गंवा चुकी थी। निराश होकर महिला ने अपनी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

प्यार का गिफ्ट कहकर

बिजवासन निवासी एक महिला ने फेसबुक पर अपने नाम के साथ बीजेपी जोड़कर अकाउंट बनाया। महिला के प्रोफाइल से प्रभावित होकर कई लोग उसके दोस्त बन गए। दोस्तों की फेहरिस्त में प्रिंस जॉनसन भी था। प्रिंस खुद को लंदन का निवासी बताता था। धीरे-धीरे महिला को प्रभावित करने के लिए प्रिंस मीठी-मीठी बातें करने लगा। एक बार उसने कहा कि वह लंदन से गिफ्ट भेज रहा है। जब महिला ने मना किया तो उसने प्यार का गिफ्ट कहकर रखने को कहा।

गिफ्ट की फोटो भेजी

महिला के हां बोलने पर प्रिंस ने सभी गिफ्ट की फोटो भेजी और कोरियर नंबर दिखाया और पता पूछा। उसने कहा कि दो दिनों में यह पार्सल घर पर आ जाएगा। इसके अगले ही दिन एक लड़की का फोन युवती के पास आया। लड़की ने खुद को कस्टम अधिकारी बताया और कहा कि लंदन से जॉनसन ने पार्सल भेजा है उसके लिए टैक्स भरना होगा।

पैसे मांगने का सिलसिला अब भी जारी

उसने दो फार्म भरने के लिए ऑनलाइन स्कैन करके आइडी प्रूफ के साथ महिला के पास भेजा। उसने बैंक की आइडी भेजी और पैसे जमा करने को कहा। उसने बताया कि जो गिफ्ट है उसमें सोने और हीरे से बने आभूषण, आइफोन 7, सैंडल, कपड़े हैं। लड़की के कहने पर महिला ने उसके कहे खाते पर पैसे डालने शुरू किए। युवती ने छह बार अलग-अलग खाते में करीब साढ़े पांच लाख रुपये जमा कराए। अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि पैसे मांगने का सिलसिला अब भी जारी है। 

यह भी पढ़ें: देह व्यापार के लिए असम से 2 नाबालिग लड़कियों को किया अगवा, दिल्ली में गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: पिता ने अन्जाने में ही मार डाला जवान बेटी को, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

chat bot
आपका साथी