मयूर विहार एक्स. मेट्रो स्टेशन के पास अज्ञात वाहन ने 4 बच्चों को कुचला, 2 की हालत नाजुक

चिल्ला खादर में हुए सड़क हादसे में चार बच्चे घायल हो गए हैं। घायलों में दो बच्चों की हालत नाजुक है जिन्हें लोक नायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 04:36 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 04:36 PM (IST)
मयूर विहार एक्स. मेट्रो स्टेशन के पास अज्ञात वाहन ने 4 बच्चों को कुचला, 2 की हालत नाजुक
मयूर विहार एक्स. मेट्रो स्टेशन के पास अज्ञात वाहन ने 4 बच्चों को कुचला, 2 की हालत नाजुक

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली के चिल्ला खादर में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में चार बच्चे घायल हो गए हैं। घायलों में दो बच्चों की हालत नाजुक है जिन्हें लोक नायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाकी अन्य का इलाज लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नोएडा लिंक रोड पर मयूर विहार एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन के के पास अज्ञात वाहन के टक्कर मारने की वजह से ये हादसा हुआ।

हादसे में घायल सभी लड़कियां है, जिनके नाम सपना (8 वर्ष), कुमकुम (6 वर्ष), अंजली (6 वर्ष) और चांदनी (6वर्ष) है। ये सभी बच्चियां चिल्ला खादर की झुग्गियों में रहती हैं। हादसे में घायल सभी लड़कियां है, जिनके नाम सपना (8 वर्ष), कुमकुम (6 वर्ष), अंजली (6 वर्ष) और चांदनी (6वर्ष) है। ये सभी बच्चियां चिल्ला खादर की झुग्गियों में रहती हैं। जिन बच्चों की हालत नाजुक है उनके नाम चांदनी और सपना है।

बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब ये बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे। घटना को अंजाम देकर अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। घटना के बाद मामले की जानकारी बच्चों के परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी